सस्पेंड किये गए आईएएस अधिकारी संजीव हंस

अवैध कमाई केस में आईएएस को किया गया है अरेस्ट
डेस्क:-बिहार के बड़े आईएएस अफसरों में शुमार रहे संजीव हंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने उनके निलंबन की अनुमति दे दी है। अंकित करने वाली बात है कि संजीव हंस पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की जांच चल रही है। उनपर आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के माध्यम से अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है। ई़डी इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है और संजीव हंस फिलहाल जेल में बंद हैं। लगभग छः महीने पहले नीतीश सरकार ने संजीव हंस को पद मुक्त कर दिया था। पिछले ही महीने संजीव हंस से जुड़े मामले में 2000 की सप्लीमेंट्री चार्जशीट ईडी ने दायर की थी।                           इसमें राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव समेत अन्य कई लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। चार्जशीट में बताया गया था कि वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक बिहार और केंद्र सरकारों में अलग-अलग पदों पर रहते हुए संजीव हंस ने भ्रष्टाचार किया और काली कमाई के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की।भ्रष्टाचार के इस आरोप के तहत आईएएस संजीव हंस और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर जांच एजेंसी ने पटना, दिल्ली, कोलकाता समेत कई अन्य शहरों में छापेमारी की थी। इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी से भी पूछताछ की गई थी। उल्लेखनीय है कि संजीव हंस और गुलाब यादव को ईडी ने बीते 18 अक्टूबर को ही गिरफ्तार किया था और उस समय से ही वे दोनों जेल में बंद हैं। यह भी बता दें कि बिहार सरकार ने उन्हें सभी पदों से छः महीने पहले ही हटा दिया गया था और उनके निलंबन की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी। बिहार सरकार ने आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में घिरे आईएएस संजीव हंस बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग में प्रधान सचिव के पद पर थे। इसके अलावा बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के एमडी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इसी दौरान भ्रष्टाचार का यह मामला उजागर हुआ और उन्हें पद मुक्त कर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com