जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की किया समीक्षा

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत मेनहा एवं बिशुनपुर पंचायत क्षेत्र भ्रमण क्रम में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने मेनहा पंचायत क्षेत्र में 520 क्षमता वाले निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय में क्रियान्वित कार्यों का अवलोकन किया एवं शेष बचे कार्य को निर्धारित मानक, विशिष्टियों के अनुसार अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया है। मेनहा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं विद्यालय परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण क्रम में मरम्मती कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।           जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में नल जल उपलब्धता एवं शौचालय सुविधा का भी अवलोकन किया गया एवं आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।मध्य विद्यालय बिशुनपुर निरीक्षण क्रम में विद्यालय परिसर में खेल मैदान कार्य को आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से वार्तालाप क्रम में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की वन परिलक्षित हो समस्या के यथोचित निवारण का निर्देश स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, एसडीओ सदर प्रदीप कुमार झा, संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com