सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं सामाजिक बुराई को मिटाने हेतु बबीता ने लगाई चौपाल

सुपौल:-सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 1 और 2 के महादलित बस्ती में रविवार को सरायगढ़ की शिक्षिका व समाजसेविका राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित बबीता कुमारी ने वार्ड नंबर 2 स्थित शिव मंदिर परिसर में दलित, महादलित बस्तियों के महिलाओं की लगाई चौपाल उस चौपाल में उपस्थित सभी महिलाओं को समाज में व्यापक कुरीतियां बाल, विवाह, दहेज प्रथा कन्या भ्रूण हत्या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व शराबबंदी को लेकर विस्तृत रूप से महिलाओं को जागरूक किया।         उन्होंने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या व नशापन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अन्य कुरीतियों के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उपस्थित सभी महिलाओं को अपने बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद एवं बेटों की शादी 21 वर्ष के बाद करने की नसीहत दी साथ ही समाज के लोगों को किसी भी तरह का नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए हम लोगों का एकजुट होकर सतत प्रयासरत है इस सामाजिक बुराई को जड़ से मिटा कर ही हम लोग दम लेंगे। साथ ही बबीता ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाएं महिला समृद्धि योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बालिका प्रोत्साहन योजना, महिला उद्यमी योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजना के बारे में जानकारी देते हुए उनका सत प्रतिशत लाभ लेने की बात कही| मालूम हो की बबीता कुमारी विगत 20 वर्षों से सामाजिक जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रही है जिसके लिए उसे राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।          इस मौके पर उपस्थित सविता देवी, सीता देवी, शांति देवी, आशा देवी, गुंजा देवी, गीता देवी, सरस्वती देवी, अनार देवी, संध्या देवी, नीरो देवी, लवली कुमारी, अंकिता कुमारी, अंजली कुमारी, अर्पिता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com