डीजीपी प्रशांत कुमार को किया गया सम्मानित, भारतीय चुनाव आयोग द्वारा ‘अनुकरणीय नेतृत्व प्रमाण पत्र’ किया गया प्रदान

डेस्कउत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए ‘Exemplary Leadership Certificate’ से सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र पूरे देश में केवल 10 अधिकारियों को ही प्रदान किया गया है। प्रशांत कुमार को यह सम्मान चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और पेशेवर दक्षता के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांति से चुनावों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे राज्य में चुनावी प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा सका। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से यह सम्मान उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने चुनावों के दौरान अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और दक्षता से निभाया हो और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में विशेष योगदान दिया हो।                       उधर कलाबाज मृत्युंजय कुमार, मो. शार्दूल उर्फ मुखिया जी, डॉ. निरंजन कुमार आदि ने डीजीपी प्रशांत कुमार को सम्मान मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए उनके स्वर्णिम, सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। अंकित करने वाली बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया और सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राज्य और जिला स्तर के उन अधिकारियों को सर्वोत्तम चुनावी कार्यप्रणाली पुरस्कार प्रदान किए जिन्होंने चुनावों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में अनुकरणीय प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से “इंडिया वोट्स 2024 ए सागा ऑफ डेमोक्रेसी” नाम की पुस्तक की पहली प्रति भी प्राप्त की। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारा लोकतंत्र न केवल विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है बल्कि विश्व का सबसे बड़ा, विविधतापूर्ण, युवा, समावेशी और संवेदनशील लोकतंत्र भी है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र आधुनिक विश्व के लिए एक अनूठा उदाहरण है। विश्व के कई देश हमारी चुनाव प्रणाली और प्रबंधन से सीख ले रहे हैं। वर्ष 2011 से भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य मतदाता की केंद्रीयता को रेखांकित करना, नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रेरित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com