गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं तिरंगा झंडा का किया गया वितरण

सहरसा:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सैकड़ो बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री एवं तिरंगा झंडा का वितरण किया गया।            इस कार्यक्रम के निमित अभाविप प्रांत सह मंत्री मनीष चौपाल ने बताया कि हमारे गणतंत्र का 76 वाँ वर्ष कई अर्थों में देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। यह उत्सव मनाने का विशेष अवसर है, जैसे हमने स्वाधीनता के 76 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान अपने देश की अतुलनीय महानता और विविधतापूर्ण संस्कृति का उत्सव मनाया था। कल के दिन हम संविधान के प्रारंभ का उत्सव मनाएंगे। संविधान की प्रस्तावना “हम भारत के लोग”।इन शब्दों से शुरू होती है। ये शब्द, हमारे संविधान के मूल भाव अर्थात् लोकतंत्र को रेखांकित करते हैं। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, लोकतंत्र की पश्चिमी अवधारणा से कहीं अधिक प्राचीन है। इसीलिए भारत को “लोकतंत्र की जननी” कहा जाता है। वहीं जिला संयोजक कृष्णकांत ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर हम सब हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा बस्ती में अपने संगठन के माध्यम से बच्चों में पठन पाठक सामग्री वितरण करते आ रहे हैं।         वहीं नगर मंत्री अंशु कुमार ने बताया कि यह गणतंत्र दिवस अपने शताब्दी की और इस अमृत वर्ष से गुजर रही जो हम सब देशवासियों के लिए अति उत्साह का समय है। इस कार्यक्रम में सहरसा नगर एसएफडी संयोजक शुभम कुमार, एसएनएसआरकेएस कॉलेज अध्यक्ष गणेश यादव, गुड्डू कुमार, तन्मय कुमार उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com