76 वां गणतंत्र दिवस समारोह स्टेडियम मैदान में हर्षोल्लास से प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता आंदोलन में कोशी क्षेत्र नें निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:-राजेश कुमार

सहरसा:-76 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रविवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल स्टेडियम मैदान में हर्षोल्लास वातावरण में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।    प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने विभिन्न सरकारी विभाग द्वारा निकाले गए झांकी का अवलोकन कर परेड की सलामी लेते तिरंगा झंडा लहराया। इसके अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय, पुलिस उप निरीक्षक कार्यालय, समाहरणालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, सदर अनुमंडल कार्यालय, सदर थाना एवं पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी दी गयी।    मुख्य समारोह स्थल पर झंडोतोलन मौके पर मेजर सार्जेन्ट कुंदन कुमार चौधरी के नेतृत्व में जिला सशस्त्र बल बिहार होमगार्ड श्वान दस्ता अग्निशमन दस्ता ने शानदार परेड में भाग लिया।जिसमें बीएमपी, डीएपी दो, एक पुरुष एक महिला, गृहरक्षक दो एक पुरुष एक महिला एवं अग्निशमक ने भाग लिया। झंडोत्तोलन से पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर अवलोकन किया।    मुक्तेश्वर सिंह के संचालन में चले कार्यक्रम में समारोह को संबोधित करते प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस पर जिला सहित प्रमंडल वासियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र आज 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।पुरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य महापुरुषों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।वहीं कोसी के लाल हरिकांत झा, भोला ठाकुर, केदारनाथ तिवारी, पुलकित कामत, कुलेश्वर मंडल ने कुर्बानी देकर आजादी दिलाई।           उसी प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सहरसा मधेपुरा एवं सुपौल के अग्रगण्य महापुरुषों को भी नमन किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण कारी विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सहरसा सुपौल एवं मधेपुरा जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जीविका एवं महिला सशक्तिकरण, जल जीवन हरियाली, खेल, कृषि सहित अन्य योजनाओं की जानकरी देते हुए उपलब्धि की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित कई आलाधिकारी रहे मौजूद रहे।           मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत महत्वपूर्ण कार्यालयों में वहां के वरीय अधिकारियों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। न्यायालय में जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश, आयुक्त कार्यालय में आयुक्त आयुक्त राजेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में डीआईजी मनोज कुमार, समाहरणालय में डीएम वैभव चौधरी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक हिमांशु, विकास भवन में डीडीसी संजय कुमार निराला, अनुमंडल कार्यालय सदर में सदर एसडीएम प्रदीप कुमार झा एवं एसडीपीओ कार्यालय सदर मे एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थाना में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, महिला थाना में थानाध्यक्ष, पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक ने झंडोतोलन किया।    रेेेडक्रास भवन में चेयरमेन डा अबुल कलाम, जिला परिषद में चेयरमैन किरण देवी, नगर निगम में महापौर बैन प्रिया, शंकर चौक पर यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार, डीइओ कार्यालय में डीइओ अनिल कुमार ने झंडोत्तोलन किया।            वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, निबंधन एवं उत्पाद विभाग, अग्निशमन, जिला सूचना जनसंपर्क विभाग, किलकारी द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी। परेड में प्रथम डीएपी पुरुष, द्वितीय स्काउट बालिका, तृतीय मद्य निषेध विभाग ने किया।         आयुक्त ने मौके पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
झांकी में प्रथम शिक्षा जूडो-कराटे, द्वितीय अग्निशामक, तृतीय कृषि विभाग रहा जिन्हें आयुक्त ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वही गुड सेमिरटन सुरेश प्रसाद यादव को आयुक्त ने सम्मानित किया। कृषि में सूखे में सब्जी के लिए प्रसेन्नजीत कुमार झा एवं पटुआहा निवासी विकास कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया।        साथ ही स्टेडियम में प्रशासन एकादश बनाम नागरिक सह पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com