दो दिवसीय जिलास्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

सहरसा:-दो दिवसीय जिलास्तरीय किसान मेला  सह  प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त कृषि भवन परिसर, सहरसा में किया गया। मेला का उद्घाटन वैभव चौधरी, जिलाधिकारी, ज्ञानचन्द शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक आत्मा, संजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अमितेश कुमार, सहायक निदेशक (रसायन), नवीन कुमार नवनीत, सहायक निदेश(कृषि अभियंत्रण), ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सदर सहरसा, आनन्द चौधरी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर सहरसा, डॉ. मनोज सिंह परामर्शी, ऋषिरंजन, सहायक निदेशक (प्रक्षेत्र), राजेश कुमार सिन्हा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया गया।            जिला कृषि पदाधिकारी -सह- संयुक्त निदेशक (शष्य), सहरसा प्रमंडल, सहरसा द्वारा जिला स्तरीय किसान मेला -सह- प्रदर्शनी के बेहतर आयोजन हेतु प्रदर्श लाये किसानों का धन्यवाद करते हुए और अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर सहरसा जिला का नाम रौशन करने का आह्वान् किया गया। विभिन्न उद्यानिक उत्पाद के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बताया गया। साथ ही उद्यानिक अवयव मशरूम एवं मधुमक्खी पालन भूमिहीन कृषक के लिए वरदान है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि बिना उर्वरक के हरी सब्जियों का अधिक उत्पादन किया जा सकता है। उनके द्वारा किसानों से आवाहन किया गया कि अपनी आय बढ़ाने हेतु उर्वरक का उपयोग किये बिना भी अधिकाधिक सब्जियों का उत्पादन करते हुए अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाएँ।सहायक निदेशक (उद्यान), सहरसा द्वारा बिहार में चलायी जा रही राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत नये बगीचों की स्थापना केला क्षेत्र विस्तार एवं आम क्षेत्र विस्तार, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना अन्तर्गत केला, आम, अमरूद, प्लास्टिक कैरेट, लेनो बैग, मशरूम, अग्रपंक्ति प्रत्यक्षण, मखाना विकास योजना अन्तर्गत मखाना बीज वितरण, क्षेत्र विस्तार हेतु नये किसानों का चयन, मखाना भंडारण गृह, मखाना प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मशरूम झोपड़ी के संबंध में व्यापक चर्चा की गयी एवं संबंधित किसानों से अनुरोध किया गया कि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण हो सके। जिला पदाधिकारी, सहरसा द्वारा जिलास्तरीय किसान मेला -सह- प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से प्रदर्श लेकर आए किसानों से आवाहन किया गया इसकी जानकारी अपने आसपास के किसानों को भी दें एवं दिखाएँ। उनके द्वारा कृषि कर्मियों से आवाहन किया गया कि आप सभी टीम कृषि की भावना से कार्य करें, किसानों के साथ हमेशा खड़ा रहें, उनकी समस्याओं का समाधान करें और छोटे किसानों के घर जाकर उनकी समस्याओं का निदान करें। जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करें। फसल विविधीकरण को बढ़ावा दें। उनके द्वारा बताया गया कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है तथा लगभग 70 प्रतिशत आबादी अपनी जीविका के लिए कृषि पर आश्रित है। सहरसा जिला में अधिकांश लघु एवं सीमान्त कृषक है। यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित भी है। ऐसी स्थिति में किसानों के उत्थान के लिए तथा फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु राज्य सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएँ चलाई जा रही है, जिसका आप सभी के द्वारा अधिकाधिक किसानों को सूचना देकर लाभ पहुँचाना है। उनके द्वारा बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षावरण में वृद्धि, मृदा संरक्षण, फसलों की खेती से वंचित भूमि पर फलदार वृक्ष एवं हरी सब्जी लगाकर कृषकों की आय में वृद्धि तथा अधिक रोजगार का सृजन कराएँ। अंत में जिला कृषि पदाधिकारी सहरसा द्वारा सर्वप्रथम इस ठंढ़ मौसम में प्रदर्श के साथ भाग लेने वाले सभी किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। किसान मेला -सह- प्रदर्शनी में सहरसा जिला के प्रगतिशील किसान, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि ने भाग लिया।         किसान मेला -सह- प्रदर्शनी में लाए गए प्रदर्श निम्नवत है:-जैविक फूलगोभी, जैविक बंदागोभी, काली हल्दी, जैविक गन्ना, मूली, गाजर, बैगन, टमाटर, मिर्च, आलू, लौकी, मटर, केला, करेला, ओल, कोहड़ा/कदीमा, ब्रोकली, चाईनीज गोभी, सलादपत्ता, शिमला मिर्च, मशरूम, अमरूद, पपीता, बेल, नींबू, आँवला, स्ट्रॉबेरी, शहद, मगही पान एवं मखाना का प्रदर्श किया गया। सदाबहार पत्ती एवं फूल, क्रोटन, कोलियस, विगोनिया, डिफेनबेकिया, सिनगोनिया, रबर प्लान्ट, बोनसाई, बोगन वेलिया, अफ्रीकन गेंदा, फ्रेंच गेंदा, डहेलिय, पत्त्थरचट्टा, ऐलुवरा, पिटुनिया सिंगल एवं डबल, सालविया, गुलाब फ्लोरिबंडा, हाईब्रिड टी-रोज आदि प्रदर्श लगाए गए। किसान मेला -सह- प्रदर्शनी में सहरसा जिला के से कुल 100 कृषकों द्वारा विभिन्न तरह के कुल 12 वर्ग में 50 तरह के प्रदर्श को प्रदर्शित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com