महात्मा गांधी की 77 वे शहदात दिवस पर किया माल्यार्पण

सहरसा:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वे शहदात दिवस पर प्रमंलीय पुस्तकालय स्थित प्रतिमा पर भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह, वार्ड पार्षद फिरोज आलम, आशीष सिंह, चंदन सिंह, सिंको सिन्हा, विजय दास, पूर्व सरपंच जयप्रकाश गुप्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन किया। भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।           बापू ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और संयम का जीवन संकल्प दिया। वार्ड पार्षद फिरोज आलम ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश की आजादी के लिए अनमोल योगदान दिया है। महात्मा गांधी की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वो दिल्ली के बिड़ला भवन से वापस आ रहे थे। 30 जनवरी 1948 को नाथुराम ने महात्मा गांधी के सीने और पेट में 3 गोलियां उतार दी थी। वार्ड पार्षद आशीष सिंह ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने 8 अगस्त, 1942 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेज़ों को देश से भगाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ पर भाषण दिया था। वार्ड पार्षद चन्दन सिंह एवं सिंको सिन्हा ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मारने वाले गोडसे की चाहे कोई जितनी भी मूर्तियां बनवाले वैसे लोग गोडसे में प्राण नहीं फूंक सकते।      गांधी जी को वे चाहे जितनी गोलियां मारें, गांधी हमेशा सांस लेते रहेंगे। वार्ड पार्षद विजय दास व पूर्व सरपंच जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भले ही गांधी जी आज हमलोगों के बीच नही है लेकिन उनके विचार विश्व भर शांति सदभावना और अहिंसा का उपदेश दे रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com