विश्व अद्रभूमि दिवस मनाया गया

गया:- गया वन प्रमंडल गया द्वारा मध्य विद्यालय भगवानपुर बोध गया में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया। आर्द्रभूमि वह भूभाग होता है जहां ज़मीन पानी से ढकी होती है। यह पानी ताज़ा, नमकीन, या दोनों तरह का हो सकता है। आर्द्रभूमि को वेटलैंड भी कहा जाता है। यह स्थलीय और जलीय प्रणालियों के बीच का संक्रमणकालीन क्षेत्र होता है। आर्द्रभूमि में कई तरह के पौधे और जीव रहते हैं। विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2025 का मुख्य विषय “हमारे साझा भविष्य के लिए आद्रभूमियों का संरक्षण” है। सबसे पहले विद्यार्थियों को आर्द्रभूमि एवं इसकी महत्ता के विषय में बताया गया।           विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के विषय में भी बताया गया। उसके उपरांत इस वर्ष के मुख्य विषय को ध्यान में रखकर मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच चित्रकारी प्रतियोगिता कराई गयी।इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठ तक के कुल उनचास विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमे से शीर्ष पाँच विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया गया। जिनमे से शीर्ष तीन विद्यार्थियों ने प्रथम सुहानी कुमारी (कक्षा आठ ), द्वितीय राजा कुमार (कक्षा छः)एवं तृतीय स्थान प्रियंका कुमारी (कक्षा पाँच )ने प्राप्त किया। शेष सभी विद्यार्थियों को एक पेन और पौधा देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह ने बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण के विषय में बताया गया। सहायक वन संरक्षक शुभलक्ष्मी ज्योति द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं आर्द्रभूमि संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। वन परिसर पदाधिकारी श्री मिथलेश सिंह, वन उपपरिसर पदाधिकारीगण अंजय कुमार, सूश्री प्रीति, ज्योति कुमारी एवं राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान गया के प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com