धूमधाम से की गई मां सरस्वती की पूजा अर्चना

                  दरभंगा:- जिलेभर में विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में चहल पहल बढ़ गई।     वहीं शिक्षण संस्थान, विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों सहित घर-घर में मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। दर्जनों जगहों पर सुंदर पंडाल बनाकर विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। सैदनगर काली मंदिर बाकरगंज स्थित आवास पर अनुराग कुमार अन्नू के द्वारा मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शाम में आरती और प्रार्थना किया गया।                           भक्तिभाव से की गई कला और विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना:- वसंत पंचमी भारतीय जनजीवन को नव उल्लास से भर देता है। वैदिक काल से ही ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थी, शिक्षाविद, कवि, लेखक, गायक, वादक, नर्तक, नाटककार, चित्रकार सभी अपनी तरह से करते हैं।                       छात्र-छात्राओं को अपने शिक्षण संस्थानों के अलावा अपने-अपने घरों में पूरी श्रद्धा के साथ विद्या की देवी मां शारदे की आराधना करते देखा गया। मौके पर स्नेहा कुमारी, इच्छा कुमारी, मीनू देवी, माला देवी, ललित दास, रिंकी देवी सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com