शब ए बरात इबादत की रात होती है:-मुफ्ती मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी

अररिया:-चांद के हिसाब से इबादत का पर्व शबेबरात आगामी 14 फरवरी की शाम से लेकर सुबह तक इंशाल्लाह इबादत की दौर शुरू होगी। उक्त जानकारी भरगामा स्थित मदरसा फेज ए रहमानी, बीरनगर बिसरिया के नाजिम मुफ्ती मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने दूरभाष पर दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय का यह एक महत्वपूर्ण इबादत की रात है, इस रात में अल्लाह बेशुमार रहमतें नाजिल करता है। लोगों को चाहिए कि इस रात में खूब इबादत करें और समय को कीमती समझे। शब ए बरात इबादत की रात होती है, इस रात का सभी मुसलमानों को एहतराम करना चाहिए।                      अपने पुर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रात में मस्जिदों, खानकाहों, इबादतग़ाहों, मजारशरीफ और घरों में तिलवते कुरान शरीफ और फातेहा दरूद का खूब एहतमाम करें, साथ ही नफल की नमाज अदा करनी चाहिए। अल्लाह के आखिरी रसूल पैगमबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो वसल्लम ने शब ए बरात की रात इबादत की रात बताया। यह रात दुआओ के कबूल होने की रात होती है। वही उन्होंने कहा कि शब ए बरात की रात इबादत करने से साल भर का गुनाह माफ कर दिया जाता है। पैगम्बर मुहम्मद मुस्तफा सल्लाहो वसल्लम इस महीने में अक्सर रोजा रखा करते थे। शब ए बरात 14 फरवरी को मनाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com