रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर वैश्य समाज में उत्साह

सहरसा:- शहर के शंकर चौक पर वैश्य समाज एवं एनडीए के संयुक्त तत्वाधान दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में विजय जुलूस तथा उत्सव मनाया गया।
वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम दिल्ली चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा कर सरकार बनाने में अपना योगदान देने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेत्री लाजवंती  झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री समेत सभी केंद्रीय एवं प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय राजधानी में एक सक्षम महिला को मुख्यमंत्री बनाने हेतु धन्यवाद दिया। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताते हुए कहा कि वह दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने, महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सफल रहेंगी। भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिस तरह देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर वैश्य समाज से आने वाली मजबूत नेत्री दिल्ली के समग्र विकास के साथ मोदी जी के किए हुए वादा का पुरा करने का काम करेगी। जदयू नेता देवेंद्र कुमार देव ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को मुख्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर सशोभित किया है इससे न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है बल्कि महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। जदयू महिला अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि एनडीए में ही कार्यकर्ताओं को ऐसा मान और सम्मान मिलता है। भाजपा महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व हमेशा राष्ट्रहित तथा महिलाओं के सत्ता में उचित और प्रभावी भागीदारी द्वारा नारी शक्ति को बढ़ाने का गुरूतर कार्य कर रही है। भाजपा मंत्री रिंकी देवी व सीमा झा ने केंद्र और राज्य विधायिका में एक तिहाई आरक्षण के साथ शीर्ष नेतृत्व पर भी महिलाओं को भागीदारी देकर भारत की राष्ट्रीय छवि विश्व में प्रखर हुई है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रपति, वित्तमंत्री के अतिरिक्त मुख्यमंत्री पद पर महिला को प्राथमिकता देना सिर्फ भाजपा में ही संभव है।
वैश्य समाज के महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता के खुशी में वैश्य समाज ढोल बजाकर, अतिशबाजी व रंग गुलाल के साथ होली खेलने के साथ साथ एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
इस जश्न में जदयू के प्रदेश महासचिव अनुजा मिश्रा, स्मिता सिन्हा, रानी झा, भाजपा महिला अध्यक्ष सुगामणि देवी, वार्ड पार्षद कामेश्वर साह कामेश, वार्ड पार्षद शभ्भू साह, विवेक भगत, रंजीत दास, राजकुमार साह, पूर्व मुखिया राजकिशोर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नीरज राम, अरूण जयसवाल, विष्णु देव पंडित, राकेश गुप्ता, दिलीप साह, प्रेम मुकुंद, संतोष गुप्ता, लडू गुप्ता, रंजीत चौधरी, निरंजन साह, लालबहादुर साह, शंकर साह, विनय बिहारी, भूपी साह, सुरेश गुप्ता, अमित आनंद, सोचित कुशवाहा आदि शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com