नवनिर्मित मकान से जानवर के खाने में गिराई गई मकान निर्माण की सामग्री, हुआ विवाद, महिला के साथ की गई मारपीट और लूटपाट

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा, वार्ड नंबर-10 निवासी प्रमोद शाह की पत्नी रंजना देवी ने अपने पड़ोसी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी नीरज शाह, विनोद शाह, संजीत शाह सहित अन्य लोगों का मकान बन रहा है। मकान के बगल में ही उनकी गाय बंधी हुई थी। उनकी गाय गर्भवती है। जिसके कारण उन्होंने चूल्हे पर पका कर पौष्टिक आहार गाय को खाने के लिए दिया था। इस दौरान नीरज के घर को जोड़ने का काम हो रहा था। उसे थोड़ी देर दूसरी तरफ कर लेने का उन्होंने आग्रह किया था। जिससे गाय के खाने में गंदगी नहीं गिर सके। लेकिन उनकी बात को अनसुना कर नीरज शाह द्वारा जबरन एक तगारी बालू, गिट्टी, सीमेंट मिली हुई सामग्री गाय के खाने में फेंक दी गई। जिससे उनके गाय की तबीयत खराब हुई। उनके द्वारा विरोध करने पर वे लोग उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट किया। फिर लूटपाट और तोड़फोड़ मचाया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है।

घर में घुसकर महिला के साथ की गई मारपीट और लूटपाट, मामला दर्ज…..

सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद, वार्ड नंबर – 43 निवासी मुकेश भगत की पत्नी खुशबू देवी ने अपने ही मोहल्ले के नामित लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और लूटपाट मचाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया वे घर में अकेली थी। तभी उनके पड़ोसी राजदीप भगत, पप्पू भगत सहित अन्य लोग लाठी, डंडे और रॉड के साथ उनके घर घुसे। उनके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट किया और घर में लूटपाट मचाई है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है।

पत्नी से तलाक को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पिता को पुत्रों ने घेर कर पीटा…..
सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, वार्ड नंबर-12 निवासी भूषण प्रसाद सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह ने पत्नी और पुत्रों के ऊपर व्यवहार न्यायालय से निकलने के दौरान मारपीट कर घायल करने और लूटपाट मचाने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 1999 में उनकी शादी खगड़िया जिले के राकोड़ीह गांव निवासी श्याम देव सिंह की पुत्री रुचि सिंह से हुई थी। जिनसे उनको दो पुत्र आदित्य सिंह और आर्यन सिंह है। फिर वर्ष 2016 में चरित्र पर उठे सवाल जवाब के बाद उनका पत्नी से विवाद उत्पन्न हुआ। जिसके बाद व्यवहार न्यायालय में परिवारवाद संख्या- 12/17 चल रहा है। ऐसे में बीते दिनों वे उक्त विवाद को लेकर न्यायालय गए हुए थे। जैसे ही वे न्यायालय से बाहर निकले तो पत्नी, पुत्रों और उनके अन्य साथियों ने घेर कर उनके साथ मारपीट किया। लूटपाट मचाया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दादी से मिलने ननिहाल से निकला बच्चा पांच दिन से गायब, सदर थाना में दी गई शिकायत…..

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के धमसैना गांव, वार्ड नंबर-6 निवासी स्व. अलाउद्दीन की पत्नी सैफुल खातून ने अपने बेटे मो. तबरेज के गायब हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता ने बताया कि उनके पति की मौत के बाद वे अपने मायके धमसैना गांव में ही रह रही है। उनका ससुराल सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले में है। बीते 20 फरवरी को उनका पुत्र तबरेज अपनी दादी से मिलने बटराहा के लिए निकला था। उसके पास कोई मोबाइल नहीं था। लेकिन वे आज तक न तो अपने दादी के घर ही पहुंचा और न ही वापस धमसैना गांव ही आया है। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदार और नातेदारों के यहां जानकारी लिया है। लेकिन उनके बच्चे की कोई खोज खबर नहीं मिल रही है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बच्चे के गायब होने की शिकायत मिली थी। जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चे की बरामदगी होगी।

मात्र 15 मिनट में डिपो के सामने सड़क पर खड़ी बाइक हुई चोरी…..

सहरसा:-जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा गांव, वार्ड नंबर- 5 के स्थाई निवासी और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी, वार्ड नंबर- 5 में रहने वाले श्यामानंद सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने अपने बाइक के चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित में बताया कि वे पत्नी सुचिता देवी के नाम से निबंधित बाइक संख्या-बीआर 19 एस 75 07 से शिवपुरी स्थित उमेश यादव के डिपो पर पहुंचे थे। जहां सड़क पर गाड़ी लगाकर मात्र 15 मिनट के लिए भीतर गए थे। जब वे वापस लौटे तो देखा उनकी बाइक चोरी हो गई थी। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com