वायु सैनिक के बंद घर में हुई चोरी

सहरसा:-जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा पंचायत स्थित भद्दी गांव, वार्ड नंबर -17 में बुधवार की रात दो अलग-अलग घर के चार परिवार के सुनसान घरों को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।    पीड़ित अरूण कुमार सिंह और किशोर कुमार सिंह का एक ही कैम्पस में घर है। कुछ दुरी पर दुसरे कैम्पस में रविन्द्र नारायण सिंह और सुमन सिंह का घर है। ये सभी लोग किसी सरकारी या किसी नीजि कंपनी में काम करने के कारण गांव से दूर शहर में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने देखा गेट का ताला खुला है। जिसके बाद अरूण सिंह और किशोर का कैम्पस में अंदर जाने पर देखा कि तीन कमरे का ताला काटकर उन सभी कमरों में रखा गोदरेज, ट्रंक, बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान की चोरी किया गया है। फिर दुसरे कैम्पस में रविन्द्र नारायण सिंह और सुमन सिंह के घर का भी ताला तोड़कर हुए चोरी की जानकारी मिली थी।
किशोर सिंह और अरूण सिंह का चचेरा भाई राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अरूण सिंह हिमाचल प्रदेश में वायुसेना में कार्यरत हैं। जबकि किशोर सिंह आसाम डिब्रूगढ़ में रहते है। दोनों परिवार को साथ रखते है। जबकि सुशील कुमार सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई रविन्द्र नारायण सिंह डेहरी ऑनसाॅन और सुमन सिंह दिल्ली में परिवार के साथ रहते है। जिसे मोबाइल के माध्यम से चोरी की घटना का जानकारी दिया गया है। उक्त चोरी की घटना का जानकारी दोनों पीड़ित का चचेरा भाई ने पतरघट थाना को दिया। उसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय दो चौकिदार को तैनात किया गया। फिर पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंच कर चोरी की घटना का सभी पहलुओं पर जांच किया।
लेकिन गृहस्वामी के नहीं रहने से कितना की सम्पत्ति का चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है।          उसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों हाता में हुई चोरी का फीगंर प्रींट स्पार्ट टीम सहरसा द्वारा जांच किया गया। पीड़ित गृहस्वामी द्वारा चोरी गये समानों की पुष्टि की कार्रवाई की जा रही हैं। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना का सभी पहलुओं पर जांच जारी है। आवेदन मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com