चमोली के माणा गांव के समीप हिमस्खलन

57 कामगारों के दबने की सूचना, 16 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत एवं बचाव कार्य जारी
डेस्क:-उत्तराखंड के चमोली जनपद में माणा गांव के पास हिमस्खलन की घटना में अभी तक 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बद्रीनाथ धाम के आगे स्थित माणा को भारत का अंतिम गांव या पहला गांव कहा जाता है। अंतःपुर के नारद मुनि के अनुसार सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने के काम में यहां 57 कामगार जुटे हुए थे। हिमस्खलन में इन सबों के दबने की सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासन फौरी कार्रवाई करते हुए 16 कामगारों को बर्फ से निकालने में कामयाबी हासिल की है। युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सेना और आईटीबीपी के जवान लगातार ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। हालांकि खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।           एनडीआरफ और एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को भी हादसे की सूचना मिलते ही नामित स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई कामगारों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। इधर नारद मुनि के मुताबिक अंकित सभी मजदूर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे। माणा गांव के पास निर्माण कार्य जारी था। इसी दरम्यान हिमस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में 57 कामगारों के दबने की जानकारी मिली है। अबतक 16 लोग बाहर निकाले गए हैं। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com