कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष बने मोहन कुमार और मुकेश कुमार यादव बने महासचिव

सहरसा:-राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष विनय भूषण प्रसाद का विगत 29 जनवरी को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था। जिसके बाद शनिवार को समिति कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से मोहन कुमार को अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मुकेश कुमार यादव का चयन किया गया। उनके चयन पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन कुमार के नेतृत्व में संस्थान एवं संपूर्ण देश के दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाएगा। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा दिवंगत अध्यक्ष स्व विनय भूषण प्रसाद की भारपाई निकट भविष्य में असंभव है। लेकिन जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है।         उसका निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करेंगे। दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी नीतियों का समूचित लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मौके पर दिलीप कुमार शाह, सुनील ठाकुर, उमेश कुमार शर्मा, शिवराम शर्मा, शत्रुघ्न शाह, जयंती कुमारी, अनिता, भारती, अवधेश राम, दयानंद, रजनीश, उपेंद्र, अवधेश, टुन्नी, शशि, निर्मला, आरती कुमारी, कुमार देव, दिनेश पंडित, शिव शंकर झा, देवनारायण मेहता, संजीत कुमार, राम रतन सहित अन्य दिव्यांग जनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com