लगातार तीसरी बार जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनी रेणु झा

सहरसा:-जनता दल (यू) द्वारा महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने पार्टी संगठन में रेणु झा को प्रदेश महासचिव के पद पर तीसरी बार मनोनीत किया है।उनका मनोनयन उनके अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखकर करने की बात बताई गई है। नव मनोनीत प्रदेश महासचिव रेणु झा ने कहा कि जदयू द्वारा महिला संगठन की मजबूती के लिए जो दायित्व दिया गया है।                       उसका निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करुंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला आरक्षण देकर महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया है। वही जीविका समूह के माध्यम से राज्य के महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाएं मुखर होकर समाज के मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए एकजुट है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया सहित अन्य लोगों की प्रति आभार व्यक्त किया। उनके मनोनयन पर प्रो कुलानंद झा, जदयू प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के रमन झा, मोइनुद्दीन राईन, कुश मोदी सहित अन्य द्वारा बधाई और शुभकामना दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com