पहले चार चक्का वाहन से मारी ठोकर, विरोध करने पर घर से बुलाकर लड़कों के साथ मिलकर फिर किया मारपीट और लूटपाट

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर, वार्ड नंबर – 16, कोकोनोट गार्डन स्थित हीरा अमर निवास निवासी स्व चंद्रदेव ठाकुर के पुत्र रमन कुमार ठाकुर ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कायस्थ टोला, जयप्रभा नगर, वार्ड नंबर – 30 निवासी स्व शिवनारायण सिंह के पुत्र टी एन सिंह, उनकी पत्नी और उनके चार चक्का वाहन के ड्राइवर के खिलाफ सहित सात-आठ अज्ञात युवक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पर पहले चार चक्का वाहन से ठोकर मारने, फिर इलाज करवाने की गुहार पर मारपीट करने और अपने घर में नशे से धुत अज्ञात सात- आठ लड़के को बुलवाकर उनके साथ मिलकर फिर से मारपीट करने, लूटपाट मचाने और जानलेवा हमला करने जैसे संगीन अपराध करने की शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि वे कायस्थ टोला स्थित मेघा मुनि आश्रम से भगवान भोलेनाथ की भजन कीर्तन सुनकर रात के 1 बजे वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे आश्रम से बाहर निकले। तभी तेज गति से आ रही चार चक्का वाहन उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वे घायल हुए। उस दौरान कुछ लोग आश्रम से निकले थे। वे लोग वाहन चालक को घेरा। जो बगल के घर में ही घुसा था। उनसे उनका इलाज कर देने की गुहार लगाया। जिससे आरोपी गुस्से में आए। उनके साथ मारपीट किया। मामला बढ़ा, तो उन्होंने अपने घर से शराब के नशे में धुत 7-8 लड़के को बुला लिया। जिसके साथ मिलकर वे, उनके ड्राइवर और उनकी पत्नी ने जमकर मारपीट किया। साथ ही उनके साथ लूटपाट भी की गई थी। उनके ऊपर फरसा से जानलेवा हमला भी किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान आरोपी टी एन सिंह और उनकी पत्नी गड्ढे में गिरकर घायल हुई थी। जिसे उनका आक्रोश और बढ़ा था। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत दी गई थी। जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com