ननिहाल में शादीशुदा महिला से अवैध रिश्ता बनाना विनोद को पड़ा महंगा, महिला के भैसुर सहित अन्य ने गोली मारकर की थी हत्या

– हत्या के मुख्य आरोपी महिला के भैसुर सहित एक अन्य गिरफ्तार
– तीन फरार, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापामारी
– एसआईटी टीम ने किया घटना का 36 घंटे में उद्भेदन

सहरसा:-बीते 3 मार्च को जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा पुल के निकट बाइक सवार युवक को अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का उद्भेदन कर लिया गया है।           घटना के महज 36 घंटे के भीतर ही हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित उनके एक अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी की गई है। हालांकि घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं। साथ ही घटना में उपयोग की गई अवैध हथियार भी पुलिस द्वारा बरामद नहीं की जा सकी है। लेकिन मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। क्यों हुई थी हत्या:-हत्या का मुख्य कारण युवक का अपने ननिहाल में शादीशुदा महिला से अवैध रिश्ता बताया गया है। जिसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर महिला को भी मृत युवक से बातचीत नहीं करने की हिदायत दी गई थी। साथ ही मृतक युवक विनोद यादव को भी महिला से बातचीत के लिए रोका जा रहा था। लेकिन मृतक विनोद उक्त महिला से दूरी बनाने के बदले उनके और नजदीक जा रहे थे। ऐसे में उनके जान से मार देने की धमकी भी पूर्व में कई बार दी जा चुकी थी। लेकिन अवैध प्रेम में अंधे विनोद लगातार महिला से बातचीत ही नहीं कर रहे थे। बल्कि अपने ननिहाल पहुंचकर महिला से अवैध संबंध भी बना रहा था जिससे गुस्से में आकर महिला के भैसुर सहित अन्य परिजनों में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी:-बुधवार को सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि बीते 3 मार्च को महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल पर सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव निवासी सुचिंद्र यादव के पुत्र विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता के लिखित शिकायत पर महिषी थाना कांड संख्या-67/25 दर्ज की गई थी घटना के बाद एसपी हिमांशु और हेड क्वार्टर डीएसपी-1 धीरेंद्र पांडे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। फिर उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा घटना के महज 36 घंटे के भीतर ही घटना में शामिल मुख्य आरोपी महिषी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी सरयुग यादव के पुत्र हरे राम यादव और उनके एक सहयोगी जिले के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाठी गांव निवासी सिकंदर यादव के पुत्र सनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। क्या कहा मुख्य आरोपी:-सदर डीएसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी हरेराम यादव ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी के साथ विनोद का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लगातार मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर महिला और विनोद को भी रिश्ता तोड़ लेने की हिदायत दी गई थी। कई बार उन दोनों को समझाया गया था। लेकिन विनोद अपने ननिहाल कोठिया गांव पहुंचकर महिला के साथ लगातार अपना संबंध बना रहा था। जिससे गांव में उनके परिवार की थू-थू हो रही थी। ऐसे में धोखे से विनोद को कोठिया गांव बुलवाकर और वापस सहरसा लौटने के दौरान उनका पीछा कर बलुआहा पुल के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी हरेराम यादव पर पूर्व में भी हत्या को लेकर महिषी थाना कांड संख्या-58/09 दर्ज है।          साथ ही उनके ऊपर महिषी थाना कांड संख्या-218/22 भी दर्ज था। घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। एसआईटी टीम में उनके नेतृत्व में सदर अंचल निरीक्षक निवास कुमार, महिषी थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार, महिषी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, सुष्मिता कुमारी और जलई ओपी पुलिस अवर निरीक्षक ममता कुमारी, अमित कुमार सहित जलई ओपी और महिषी थाना पुलिस बल शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com