महिला दिवस पर महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का किया गया मुफ्त वितरण, पैडमैन की फिल्म भी दिखाई गई

सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए करें प्रोत्साहित:-सरिता

डेस्क:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव की महिलाओं में स्वच्छता को लेकर उनकी झिझक खत्म करने तथा स्त्री संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता लाने के लिए टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण किया गया और महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए पैडमैन फिल्म भी दिखाई गयी।        टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान की संस्थापिका समाजसेवी सरिता राय ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई और उन्हें सजग रहने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि गांव की अधिकतर महिलाएं सेनेटरी पैड खरीदने में असमर्थ रहती हैं। ग्रामीण महिलाओं की एक बड़ी आबादी आज भी माहवारी के दौरान कपड़े आदि का इस्तेमाल करती हैं।           इससे महिलाओं में गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं व लड़कियां पीरियड्स तथा सेनेटरी पैड को लेकर बात करने में हिचकिचाती है। जब तक बात नहीं होगी भ्रम नहीं मिटेगा और जब भ्रम नहीं मिटेगा तो जागरूकता नहीं फैलेगी। समाजसेवी सरिता राय ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से अन्य महिलाओं को भी सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।          उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से गरीब व असहाय बच्चों के लिए बिना किसी सरकारी सहायता के काम कर रही हैं। वही आंकड़े की माने तो ग्रामीण महिलाओं की एक बड़ी आबादी आज भी माहवारी के दौरान कपड़े, सूखे पत्ते का इस्तेमाल करती हैं। जिससे महिलाओं में गंभीर बीमारी यहां तक कि सवाईकल कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है।          मौके पर चांदनी, रूबी देवी, अनु, उषा, राजनंदिनी, सिमा, अंजली, नीता, शालिनी, रीता, सोनाली, ललिता शर्मा, प्रियंका, गौरी, सोनी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com