महिला दिवस पर सम्मानित हुई दो महिला अपर थानाध्यक्ष, छह महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ दो महिला सिपाही

सहरसा:-जिला पुलिस टीम में कार्यरत 8 महिला पुलिस पदाधिकारी और 2 महिला सिपाही को 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। जिनमें वे सभी महिला पुलिस अधिकारी और सिपाही शामिल है। जिन्होंने बीते कुछ वर्ष से अपने कार्य स्थल पर उत्कृष्ट सेवा दिया है। जिनके नामों को सूची जिला प्रशासन द्वारा एसपी से मांगी गई थी। जिसके आलोक में एसपी ने महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की अनुशंसा भेज दी है। एसपी हिमांशु ने जिले में कार्यरत महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला सिपाहियों के कार्य का अवलोकन किया। जिनमें से 8 महिला पुलिस पदाधिकारी और 2 महिला सिपाही को जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले सम्मान के लिए भेजा गया है। एसपी हिमांशु ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महिला कर्मियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया की जा रही थी। जिसमें पुलिस महकमे में भी कार्यरत महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मान दिया जाएगा। जिसके लिए कुल 8 महिला पुलिस पदाधिकारी और दो महिला सिपाही के नाम को सम्मानित करने के लिए भेजा गया है। जिसमें दो महिला पुलिस पदाधिकारी अपर थाना अध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य किया था। उन्होंने आगे बताया कि जिला प्रशासन से सम्मानित होने वाले महिला पुलिस अधिकारी में सौर बाजार अपर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक गुड़िया कुमारी और सोनवर्षा राज अपर थाना अध्यक्ष आकांक्षा कुमारी सम्मानित होंगी। इनके अलावे सदर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी और खुशबू कुमारी है। जिन्हें भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।        इनके अलावे सदर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी और खुशबू कुमारी सम्मानित होगी। साथ ही बसनही थाना में नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक शारदा कुमारी, सिमरी बख्तियारपुर में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी और अनुपम कुमारी भी सम्मानित होगी। इनके अलावे बलवाहाट थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक शिल्पी कुमारी शामिल है। साथ ही दो महिला सिपाही को भी उनके बेहतर कार्य के लिए महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। जिनमें बनमा इटहरी थाना में कार्यरत महिला सिपाही/344 स्नेहलता कुमारी और सिमरी बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित महिला सिपाही/566 चांदनी कुमारी है। इन सभी महिला पुलिसकर्मी को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com