दिव्यांगजन का यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर होगा शिविर का आयोजन

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि सक्षम प्राधिकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला के प्रत्येक दिव्यांगजन को विशिष्ट पहचान पत्र (UDID) कार्ड प्रदान करने के उद्देश्य से UDID परियोजना का कार्यान्वयन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है,जिसका संचालन बिहार राज्य में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।           उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु UDID कार्ड एकल दस्तावेज के रूप में मान्य है।सहरसा जिलांतर्गत UDID कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों की संख्या:13805 है,जिसमें से 7527 दिव्यागजनों का UDID कार्ड बन चुका है,और शेष दिव्यागजनों का उक्त वर्णित कार्ड अविलंब बनाया जाना है। शेष दिव्यागजनों का UDID कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन प्रखंडवार किया जाना है,जिससे संबंधित विवरण निम्नलिखित है:-
(1) प्रखंड:कहरा:(आयोजन तिथि 21.10.24 से 22.10.24,समय:10 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,कहरा
——————————————
(2) प्रखंड:सौर बाजार:(आयोजन तिथि24.10.24 से 25.10.24,समय:10 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
——————————————–
(3) प्रखंड: सतरकटैया:(आयोजन तिथि 28.10.24 से 29.10.24,समय:10 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सतरकटैया
——————————————–
(4) प्रखंड: बनमा इटहरी:(आयोजन तिथि 04.11.24 से 05.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बनमा इटहरी
——————————————–
(5) प्रखंड: सोनवर्षा:(आयोजन तिथि 11.11.24 से 12.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोन वर्षा।
——————————————–
(6)प्रखंड: पतरघट:(आयोजन तिथि 14.11.24 से 15.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरघट।
——————————————–
(7)प्रखंड: सिमरी बख्तियारपुर:(आयोजन तिथि 18.11.24 से 19.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी बख्तियारपुर।
——————————————–
(8)प्रखंड: महिषी:(आयोजन तिथि 21.11.24 से 22.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,महिषी ।
—————————————–
(9)प्रखंड: सलखुआ:(आयोजन तिथि 25.11.24 से 26.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलखुआ
——————————————-
(10) प्रखंड: नवहट्टा:(आयोजन तिथि 28.11.24 से 29.11.24,समय:10.30 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक। आयोजन स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,नवहट्टा।
विशेष शिविर में UDID कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है
1.दिव्यांगता प्रमाण पत्र(जिनका पूर्व से निर्गत हो)
2 .पहचान पत्र(आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक की छाया प्रति) एवं फोटो          सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उक्त वर्णित शिविर के सफल क्रियान्वयन निमित व्यापक प्रचार प्रसार, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित विभागों जीविका, शिक्षा, कल्याण आदि को उक्त वर्णित शिविर के सुचारु संचालन में सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com