महिलाओं के सम्मान से ही समाज की प्रगति संभव

सहरसा(नवहट्टा):- महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समाज की प्रगति की नींव है यह विचार नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिषेक कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में व्यक्त किए।       उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संयुक्त देयता समूह (JLG) की सदस्यों को संगठित होकर कार्य करने और अपने व्यापार को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दस सफल उद्यमी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। बैंक ऑफ इंडिया, डुमरा शाखा के प्रबंधक अमरदीप कुमार ने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए एक विशेष योजना की घोषणा करते हुए कहा जो महिलाएं सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं, उन्हें हम उनके मौजूदा लोन की तुलना में दोगुना ऋण उपलब्ध कराएंगे।      यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और व्यवसायिक सफलता को और अधिक गति देगा। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होंगी, तो न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा पंचायत और समाज प्रगति करेगा।महिलाओं को केवल गृहिणी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा केक काटकर किया गया जिसके बाद विभिन्न प्रेरणादायक उद्यमशील महिलाओं ने अपने सफलता के अनुभव साझा किए।           कई महिलाओं ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल की और समाज में एक प्रेरणास्रोत बनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही दस महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन जे.जे.बी.एफ. के सहयोग से किया गया।    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और समाज में लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com