जिलाधिकारी ने विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

सहरसा:- जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार त्रैमासिक निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने उक्त वर्णित संस्थान में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, बच्चों के देखभाल, खानपान से संबंधित सुविधाओं का अवलोकन किया।         उन्होंने सीसीटीवी, अग्निशामक यंत्र के क्रियाशीलता की जांच की, खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा एवं विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान प्रबंधन को निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोज्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परिसर निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी यथोचित स्थलों पर मच्छर से बचाव हेतु नेट की व्यवस्था करने एवं आसन्न ग्रीष्म ऋतु को दृष्टि में रखते हुए ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन को नियमित रूप से विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में चिकित्सकों का भ्रमण हो एवं सभी आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था की सम्यक उपलब्धता हेतु हो इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।    निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने संस्थान के सुरक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं निरंतर चौकसी, सतर्कता हेतु निर्देशित किया। उक्त अवसर पर सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, पुलिस उपाधीक्षक, उप निदेशक जन सम्पर्क सह डीपीआरओ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com