जायसवाल युवा मंच ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

एकता एवं भाईचारे का पर्व है होली:-अमरज्योति

सहरसा:- स्थानीय पुरब बाजार स्थित श्री राम जानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में जायसवाल युवा मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।    कार्यक्रम के संयोजक कुमार अमरज्योति के मंच संचालन में चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माधव चौधरी, जायसवाल समाज के संयोजक ओम प्रकाश चौधरी, जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, श्री राम जानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, अरूण जायसवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने डॉ. श्रवण चौधरी, मुखिया संजीव जायसवाल, निगम पार्षद कृष्ण मोहन चौधरी, डॉ. सुप्रिया जायसवाल, मोना जायसवाल, कुमार रविकांत को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।    जायसवाल समाज के बच्चों ने रंगों के इस महापर्व पर अपने मनभावने गाने एवं डांस कर होली के इस आयोजन कर और भी खूबसूरत और यादगार बना दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे माधव चौधरी ने कहा कि असत्य पर सत्य का जीत आस्था एवं भाईचारे का पर्व है। रंगो का पर्व पर इस महीना में प्रकृति भी सनातन धर्म का साथ देती हैं। ओमप्रकाश जायसवाल ने समाजिक एकता एवं सद्भाव बनाएं रखने का पर्व बताया। अर्जुन चौधरी ने अपने सम्बोधन में रंगो के इस त्योहार में हर गीले शिकवा भुलकर होली मनाने की अपील की। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चियों ने भागीदारी कर समारोह को रंगमय कर दिया।           होली मिलन के सफल आयोजन में विकास जायसवाल, सुभाष चौधरी, उमाशंकर चौधरी, राजेश चौधरी बबलू , अमित जायसवाल, तारणी चौधरी, सचिन प्रकाश, चंदन चौधरी, अभिषेक जायसवाल, रमाशंकर भगत, अमर भारती, अनिरुद्ध चौधरी, दिलीप चौधरी, आनंद चौधरी, राजू जायसवाल, रौशन चौधरी सहित जायसवाल युवा मंच के सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com