धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूम उठीं सुनीता, अंतरिक्ष से आया जश्न मनाने का संवाद

डेस्क:-नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद है। फाल्कन 09 रॉकेट के जरिए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर से मुलाकात की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका , जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा। विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पिछले पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे। लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे दोनों लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं।           अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं। ये चारों लोग विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे जिसे सामान्य अवधि माना जाता है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आने वाले कुछ दिनों तक नए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। संभावना है कि इस सप्ताह के अंत तक वे स्पेसएक्स कैप्सूल के माध्यम से पृथ्वी की ओर लौटेंगे। नासा के अनुसार यदि मौसम अनुकूल रहता है तो स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होकर फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com