जमीनी विवाद में बाइक सवार युवक को घेर कर मारी गोली, छाती और पेट में लगी गोली

– गंभीर हालात में नर्सिंग होम में भर्ती
– एसपी ने किया एसआईटी टीम का गठन

सहरसा:-जमीनी विवाद और नशे का कारोबार बाइक सवार और सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा, वार्ड नंबर-5 निवासी मो अब्दुल शमद के पुत्र मो अफसर आलम को काफी महंगा पड़ा। जिन्हें नामित तीन लोग सहित अज्ञात लोगों ने इफ्तार पार्टी के लिए खरीदारी कर वापस घर लौटने के दौरान घेर के गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।          उन्हें दो गोली लगी थी।जिनमें से एक गोली उनके छाती तो दूसरी गोली पेट में जाकर लगी थी। उन्हें आनन फानन में गांधीपथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने शल्यक्रिया के बाद दोनों गोली को बाहर निकाल दिया था। युवक अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद एसपी हिमांशु, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार दल बाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिनके मदद से साक्ष्य संकलन किए गए। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई थी।       जिसके बाद चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गोलीबारी में घायल पीड़ित के बड़े भाई मो शमशेर में बताया कि उनका छोटा भाई गांव के हैं योगानंदन यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव के साथ बाइक पर इफ्तार पार्टी का सामान खरीदने कचहरी ढाला पहुंचे थे। जहां से खरीदारी कर वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वे लोग शिवपुरी रेलवे ढाला से आगे रेलवे लाइन स्थित पगडंडी पर पहुंचे। तभी पूर्व से घात लगाए उनके ही मोहल्ले के मो मोनाजीर, मो मुजाहिद, मो इस्माइल सहित 8-10 अज्ञात युवक उन्हें घेर लिया। फिर उनके ऊपर गोली चलाई गई थी। जिनमें से दो गोली उनके भाई को छाती और पेट में लगी थी। सभी से पूर्व से ही जमीन विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर गोलीबारी की घटना की गई है।                                                    सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर एसपी द्वारा घटनास्थल की जांच की गई थी। एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी और उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। तीन नामित सहित 8-10 अज्ञात पर गोलीबारी का आरोप लगा है। छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com