मत्स्यगंधा झील के निकट मिली अज्ञात बुजुर्ग के शव की हुई पहचान

– बुजुर्ग के पुत्र शव ले जाकर किया अंतिम संस्कार

सहरसा:-बीते 15 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा झील के निकट मिली अज्ञात बुजुर्ग के शव की पहचान हो गया है। मृत बुजुर्ग सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद, वार्ड नंबर- 40 निवासी भूषण प्रसाद सिंह बताए जा रहे हैं। जिनके पुत्र अजय कुमार सिंह ने सदर थाना में रखे पिता के शव की पहचान किया। जिसके बाद उनके शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया था। पीड़ित ने बताया कि 13 मार्च को वे अपनी मां के साथ बाजार आए थे। वापस लौटे तो देखा मानसिक रूप से बीमार पिता घर में नहीं थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वे दाढ़ी बनाने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन की गई थी। इस दौरान जानकारी मिली थी कि बीते 15 मार्च को मत्स्यगंधा झील के निकट एक बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसका शव पोस्टमार्टम करा कर सदर थाना में रखा गया है। वे सदर थाना पहुंचे। जहां रखी शव उनके पिता की ही थी। उनके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। इससे पूर्व भी कई दफे वे घर से निकलकर गायब हो चुके थे। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के शव की पहचान हो गई थी। उनके पुत्र को शव सुपुर्द कर दिया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com