महिला संवाद की बही बयार.. बूढ़ी हड्डियों में भी आई जान

सहरसा:-बिहार के सुदूर ग्रामीण इलाकों में राज्य सरकार की योजनाएं सामाजिक और आर्थिक बदलाव का आधार बन रही हैं। सतत जीविकोपार्जन योजना ने जहां गरीब परिवारों को संबल दिया, वहीं महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।          अब ये महिलाएं अपने जीवन में आए बदलाव को साझा करने और प्रेरणा देने के लिए महिला संवाद जैसे मंच का उपयोग कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम, जो पिछले 18 अप्रैल से शुरू हुआ है, ग्रामीण विकास विभाग की एक अनूठी पहल है। यह न केवल महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच प्रदान करता है, बल्कि सरकारी योजनाओं की सफलता और उनकी जरूरतों पर भी ध्यान केंद्रित करता है। सफल महिलाओं की कहानियों, योजनाओं की झलकियां, लघु फिल्में और मुख्यमंत्री जी का संदेश इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं और छात्राएं अपने अनुभव साझा कर रही हैं।            ये महिलाएं न केवल सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं, बल्कि अपने गांव और समाज के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी दे रही हैं। बनमा इटहरी प्रखंड के घुरदौर गांव की महिलाओं ने सड़क किनारे सब्जी बेचने में हो रही परेशानियों को साझा करते हुए स्थायी सब्जी बाजार की मांग की। वही कहरा प्रखंड के बलहापट्टी गांव की छात्राओं ने मुख्यमंत्री साइकिल योजना से लाभ प्राप्त करने के बाद कोचिंग क्लास में साइकिल चोरी और क्षति की समस्या का जिक्र करते हुए साइकिल स्टैंड बनाने की आवश्यकता जताई। हर महिला संवाद में इस तरह के अनेक मुद्दे और सुझाव सामने आ रहे हैं। इन सुझावों को रिकॉर्ड कर सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं की समस्याओं को समझने और समाधान तलाशने का एक प्रभावी जरिया बन चुका है।           यह कार्यक्रम समाज में बदलाव की नई उम्मीद जगाते हुए महिलाओं को उनकी जिम्मेदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com