113 वें बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

सहरसा:- 113 वें बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी वैभव चौधरी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता नजारत शाखा, वरीय उप समाहर्ता, सामान्य शाखा, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।          उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने कहा की विभिन्न कारणों के फलस्वरूप वर्तमान में दृष्टिगोचर पर्यावरणीय प्रदूषण के कारण जीव जंतुओं, मानव अस्तित्व के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है,जिससे छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय पर्यावरणीय संरक्षण हेतु ठोस प्रयास करना है। उन्होंने कहा की स्थापित तथ्य के अनुसार पौधारोपण पर्यावरणीय संरक्षण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अत: प्रत्येक व्यक्ति को वर्तमान में क्रियान्वित पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने हेतु आगे आना चाहिए। पौधारोपण अभियान से पूर्व बिहार दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय के सौजन्य से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें सरकारी विद्यालयों से संबंधित छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।            वही समाहरणालय से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए जिला स्कूल सहरसा तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के 1500 बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। अभिषेक कुमार अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक, महेश कुमार पासवान संभाग प्रभारी तथा अन्य शिक्षकगण भी इस प्रभात फेरी में उपस्थित हुये। प्रभात फेरी संग्रहालय से वीर कुंवर सिंह चौक से होते हुए जिला स्कूल सहरसा में समाप्त हुआ। जिला स्कूल में सभी बालक एवं बालिकाओं के बीच बिस्किट एवं पानी बोतल का वितरण किया गया। जिले में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय की 180 छात्रों को पॉलिटेक्निक विद्यालय सहरसा में शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया।           आगे की पढ़ाई हेतु किस प्रकार के ट्रेडों का चयन किया जाना है एवं कौन से कंपटीशन देने से उन्हें एडमिशन मिलेगा इस संबंध में जानकारी दी गई साथ ही एडमिशन में क्या पूछा जाता है यह भी बताया गया इसके अतिरिक्त उन्हें विभिन्न ट्रेड में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की भी जानकारी दी गई। जिला स्कूल में छात्राओं के बीच चित्रकला, गणित ओलंपियाड, क्विज, चित्रकला, निबंध एवं लोक नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन अभिषेक कुमार, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com