जिलाधिकारी ने दस लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किया

सहरसा:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान में संचालित डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत सत्तरकटैया प्रखंड से संबंधित बरहशेर पंचायत के महादलित टोला दौराघाट में आयोजित विशेष विकास शिविर के अवसर पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला द्वारा पुनीता देवी, सोनी कुमारी, प्रेमशिला कुमारी, गुज्जर पासवान, श्याम सुंदरी देवी सहित कुल दस लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किया गया।          उक्त वर्णित लाभुकों को पूर्व में आवास संबंधित लाभ प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी गई। जबकि सिंकू कुमार, फुलिया देवी, गूंजा देवी, शांति कुमारी, पूनम कुमारी सहित कुल 14 लाभकों को राशन कार्ड एवं 02 लाभुकों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने कहा की वर्तमान में क्रियान्वित कुल 22 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महादलित टोला से संबंधित आम नागरिक को अवगत कराना, नियमानुसार योजना का ऑन द स्पॉट लाभ प्रदान करना, क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होना एवं समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस प्रयास करना वर्णित अभियान अंतर्गत विशेष विकास शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।           उन्होंने कहा की कोई भी पात्र व्यक्ति क्रियान्वित योजनाओं के लाभ से वंचित न हो, इसे विशेष विकास शिविर के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। यह दर्शाता है कि सरकार आम नागरिकों के समस्याओं, योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है। उप विकास आयुक्त ने उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की डॉ. अंबेडकर समग्र अभियान अंतर्गत महादलित टोलो में विशेष विकास शिविर का आयोजन वर्तमान में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस प्रयास हेतु प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।           विशेष विकास शिविर के दौरान स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है, जिसके त्वरित निदान का निर्देश संबंधित कार्यालयों को दिया गया है। उक्त अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, उप निदेशक जनसंपर्क, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सत्तरकटैया सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com