शक्ति संवर्धन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन 

सहरसा:-जिले के सलखुआ प्रखण्ड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा के कबीरा पंचायत के कबीरा धाप बाजार में शुक्रवार को शक्ति संवर्धन चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन हेतु धर्म ध्वज गारकर भूमि पूजन किया गया।           स्थानीय गायत्री परिवार के बीरेंद्र जयसवाल ने बताया की 12 अप्रैल से 15 अप्रेल तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा जो कबीरा धाप बाजार के कोसी उच्च विद्यालय के प्रांगन में होगा। शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा यज्ञ संचालन किया जायेगा। गायत्री महायज्ञ में प्रथम दिवस प्रातः कलश यात्रा किया जायेगा। उसके दोपहर में चार बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आये विद्वानों द्वारा प्रवचन होगा। वही दूसरे दिन प्रातः हवन बारह बजे तक, पुनः चार बजे से सत्यसंग प्रवचन जो सात बजे तक होगा। तीसरे दिन सुबह हवन एवं सभी संस्कार सम्पन्न कराये जायेंगें। चौथे दिन सुबह हवन संस्कार के बाद टोली की विदाई की जाएगी। भूमि पूजन सोनू सुमन व उनकी धर्मपत्नी रीना महतो के द्वारा किया गया। ग्रामीणों के धर्म ध्वज लहराया गया।        मौके पर डॉ. कमलेश्वरी प्रसाद शर्मा, सुभाष महतो, पांडव यादव, पंकज जयसवाल, रणवीर यादव, सज्जन यादव, राजेश यादव, महिंद्र महतो, बिनोद जयसवाल, इंद्रदेव महतो, सज्जन ठाकुर, संजीत महतो, रौशन ठाकुर, नंदन जयसवाल, बिनो राम, मदन दास, महेश महतो सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com