मुर्गा बनाने का विरोध करने पर चचेरा भाई ने चाकू घोंपकर किया हत्या

सहरसा:-जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पतरघट पंचायत, वार्ड नंबर-7, खरबन्ना महादलित टोला में खाने के लिए मुर्गा बनाने से मना करने पर गुरुवार की देर रात चचेरा भाई ने चाकू घोंपकर सगे चचेरे भाई की हत्या कर दिया। मृतक के पिता उमेश सादा ने बताया कि पुत्र राजा सादा खाने के लिए आंगन में मुर्गा लेकर आया। जिस पर घर के लोगों द्वारा मुर्गा बनाने का विरोध किया गया। राजा किसी का बात नहीं मान रहा था। जिसके कारण उनका अपने चचेरे भाई कुलदेव सादा के पुत्र चंदन सादा से कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। फिर राजा मुर्गा काटने के लिए रखा हुआ धारदार चाकू चंदन सादा के पेट में घोंप दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हुए। वे जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने आगे बताया कि फिर वे लोग ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए सहरसा ले गए। जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही ग्रामीणों की माने तो राजा शराब के नशे में धुत था।                            नशे की हालत में उसने चाकू घोंपकर जख्मी किया था। जिसे काफी देर तक इलाज नहीं मिली थी। पुलिस के आने के बाद उसे इलाज के लिए सहरसा भेजा गया था। इस देरी ने उसकी जान ली थी।हालांकि लोग खुलकर बोलने में असहज महसूस कर रहे थे ।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआई विकास कुमार सिंह, नीरज कुमार, सोनू कुमार, मनोज सिंह, रिचा कुमारी सहित पुलिस बल और एसएफएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया था। हत्या की घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकाने पर छापेमारी किया जा रहा था। बता दें कि मृतक चंदन सादा का पिता आपस में चार भाई हैं। मृतक कुलदेव सादा का पुत्र और हत्या करने वाला उमेश सादा का पुत्र राजा सादा हैं। मृतक आपस में तीन भाई में सबसे बड़ा था। मृतक अपने पिछे मां संजूला देवी, पिता कुलदेव सादा सहित पत्नी पूनम देवी, पुत्र दिलखुश, मनसुख एवं लव कुश छोड़ गया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होने की बात कर रहे थे। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर एसएफएल की टीम के साथ पहुंच कर हत्या में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है। मृतक की मां संजूला देवी के आवेदन पर राजा सादा पिता उमेश सादा को नामजद करते गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com