जिले में अब तक 289 ग्राम संगठनों में सफलतापूर्वक हुआ महिला संवाद का आयोजन

सहरसा:-पहले मैं कभी घर की दहलीज पार नहीं कर पाई थी, लेकिन आज जीविका ने मुझे न केवल आत्मविश्वास दिया बल्कि अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर भी दिया।          महिषी प्रखंड के महिसरहो पंचायत की निवासी संजू देवी ने यह बातें महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान साझा कीं। इसी पंचायत की रूबी कुमारी ने सरकार की प्रोत्साहन राशि के सहारे उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए शिक्षक बनने का सपना साकार करने की बात कही। संजू देवी और रूबी कुमारी जैसी अनेक महिलाएं बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनी हैं। इन योजनाओं ने न केवल उनके जीवन को बदला है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की एक नई लहर भी पैदा की है। कभी घर तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब अपने विचार और आकांक्षाओं को खुले मंच पर साझा कर रही हैं।                                          महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से वे अपने गांव और राज्य के विकास को लेकर स्पष्ट और मजबूत सुझाव प्रस्तुत कर रही हैं। उनकी इच्छाओं में बेहतर सड़कें, शिक्षा का प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और रोजगार के अवसर शामिल हैं। पिछले 12 दिनों से सहरसा जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 72 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है। इन संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। महिला संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को अपने विचार साझा करने का मंच दे रहा है, बल्कि उनके अनुभव और सुझाव सरकार के नीतिगत सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।           यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com