महिला ने किया आत्महत्या, पति पर लगा प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उसकाने का आरोप

– दो साल पूर्व ट्रेन में मुलाकात के बाद हुआ प्यार और शादी
– दो साल बाद मिली दो बच्चे के बाप होने की जानकारी
– किराए के मकान में रखकर कुंवारे होने का देता रहा झांसा
– 6 महीने पूर्व खुली पोल
– पुलिस कर रही जांच

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर स्थित किराए के मकान में रहने वाली 23 वर्षीय महिला श्रुति कुमारी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। वे घर में अकेली थी। उनके पति जिले के बनमा इटहरी प्रखंड निवासी मिथिलेश कुमार मिलन शनिवार को विवाद होने के बाद घर से निकल गए थे। जिसके बाद महिला ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था।        हालांकि बाद में पति ने लगातार फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। तंग होकर रविवार को पति कमरे पर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। कमरे के अंदर से कोई हरकत सुनाई नहीं दे रही थी। फिर उसने मकान मालिक को बुलाया। आसपास के लोग जुटे। सीढ़ी लगाकर भेंटीलेटर से झांका गया। जहा महिला को कमरे के अंदर फंदे से झूलती दिखाई पड़ी। फिर घटना की सूचना पुलिस और घर वालों को दिया गया। सूचना पर मृतिका की मां और बहन मौके पर पहुंची। जहा उन्होंने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। क्या लगाया गया आरोप:-मृतिका की मां और समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गांव, वार्ड नंबर-19 निवासी बेचन शाह की पत्नी अनिता देवी ने बताया कि उनकी बेटी श्रुति नेटवर्किंग का काम करती थी। ट्रेन में सफर के दौरान उनकी मुलाकात मिथिलेश कुमार मिलन से हुई थी। फिर दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। जो धीरे धीरे प्यार में बदल गया। फिर दो साल पूर्व नवंबर 2023 में श्रुति और मिथलेश ने सहरसा व्यवहार न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर पति पत्नी बन गए थे। जिसके बाद विद्यापति नगर में किराए का मकान लेकर दोनों रहना शुरू कर दिया था।नहीं दिया शादीशुदा और बाल बच्चेदार होने की जानकारी:- लेकिन मिथिलेश ने उसकी बेटी को धोखे में रखा। छह महीने पूर्व तक उनकी बेटी को मिथिलेश के शादीशुदा और बाल बच्चेदार होने की जानकारी नहीं थी। फिर अचानक उसे इसकी जानकारी मिली। शादीशुदा होने की जानकारी पर शुरू हुई विवाद:-उन्होंने आगे बताया कि मिथिलेश शादीशुदा और दो बच्चे के पिता हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया था। श्रुति को मिथिलेश कभी भी अपने घर नहीं ले गया। किराए के मकान में ही रखता था। घटना के समय भी वह घर में अकेली थी। उसके खाते से पैसे भी निकाल दिए गए थे। साथ ही पति मिथिलेश द्वारा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। क्या हुई कार्यवाई:-मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए कार्यवाई शुरू कर दिया था।   एफएसएल की टीम साक्ष्य संकलन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। आगे की कार्रवाई की जा रही थी। अधिकारी पक्ष:-सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पति पर आरोप लगाए गए है। जांच की जा रही है। जल्द घटना का उद्भेदन होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com