जिलाधिकारी ने स्थानीय जीविका समूह से संबंधित जीविका दीदियों से की बातचीत

सहरसा:-सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांठो पंचायत भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने स्थानीय जीविका समूह से संबंधित जीविका दीदियों से बातचीत की।वार्तालाप क्रम में जीविका दीदियों द्वारा जानकारी दी गई की जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होने के फलस्वरूप उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हुआ है जिसके लिए वे जीविका संगठन के आभारी है। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने उक्त अवसर पर पंचायत क्षेत्र, ग्राम के आर्थिक सबलता में जीविका दीदियों द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह के योगदान की सराहना की एवं कहा की जीविका समूह को बैंक से प्राप्त ऋण को ससमय लौटाने हेतु भी सचेष्ट होना चाहिए,इससे उनके साख में वृद्धि होगी जिसके फलस्वरूप व्यापारिक गतिविधियों निमित भविष्य में उनको ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी।           जिलाधिकारी ने शराबबंदी अभियान के सफल, सुचारु क्रियान्वयन में जीविका दीदियों के परिश्रम, भूमिका की सराहना की एवं वर्तमान में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार में उनसे विशेष भूमिका की अपेक्षा की। भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय जीविका समूह द्वारा पारिवारिक आहार विविधता अभियान को प्रदर्शित कर रहे कलाकृति का अवलोकन किया एवं इसकी सराहना की। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com