जिलाधिकारी ने मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांठो पंचायत से संबंधित चपराम कोठी के मत्स्य पालकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उनके कार्यकलाप, क्षेत्र के आर्थिक समृद्धि में वर्णित व्यवसाय के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वार्तालाप क्रम में क्षेत्र अंतर्गत उक्त वर्णित व्यवसाय में संलग्न मत्स्य पालकों द्वारा बताया गया की बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री समेकित चौड़ विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के फलस्वरूप उनको मत्स्य पालन में अपेक्षित लाभ हो रहा है,परिणामस्वरूप वे काफी उत्साहित है।         जानकारी दी गई की वर्तमान में क्षेत्र से संबंधित 13 किसानों, मत्स्य पालकों द्वारा कुल 17 तालाब समेकित क्षेत्रफल 50 एकड़ में मत्स्य पालन किया जा रहा है,जिससे प्रतिवर्ष प्रति एकड़ उनको लगभग दो से ढाई लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत अन्य किसानों से भी यथासंभव मत्स्य पालन में रुचि लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा की सरकार का लक्ष्य किसानों के आय की दुगुना करना है,इस लक्ष्य की प्राप्ति में मत्स्य पालन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनिशा सिंह, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com