घोड़ा रेस प्रतियोगिता होगा विशेष आकर्षक, 44 वर्षो से लगातार हो रही पंचवटी चौक पर रामनवमी पूजा

हाथी घोड़ा और पालकी से सुशोभित रहता है भव्य शोभा यात्रा

सहरसा:-स्थानीय पंचवटी चौक पर बीते 44 वर्ष से धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जाता रहा है। जिसका विशेष आकर्षण पटेल मैदान में घोड़ा रेस प्रतियोगिता रही है। जिसमें भाग लेने के लिए दर्जनों घुड़सवार सामिल होते है। वे रेस जीतने के लिए अपना दमखम आजमाते है। इस वर्ष भी घोड़ा रेस प्रतियोगिता पंचवटी चौक पर आयोजित हो रहे रामनवमी पर्व में विशेष रहेगा। साल 1981 से लगातार रामनवमी मेला का आयोजन होता रहा है।    संस्थापक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मेला में शाम 4 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्ग सें गुजरेगी। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। अगले दिन पटेल मैदान मे घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शो को समाज में जन जन तक पहुंचाने के लिए रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। रामनवमी अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत है। भगवान राम ने अछूत, पतित एवं अधम लोगों का कल्याण किया। उनके रज कण से शिलारुपी ऋषि पत्नी अहिल्या का उद्धार किया। शबरी के जूठे बैर खाकर उनका कल्याण किया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को कलश स्थापना किया गया था। आगामी 6 अप्रैल को सुबह के 11 बजे मूर्ति पूजन, 3:30 बजे मेला का उद्घाटन, शाम के 4 बजे शोभा यात्रा और रात के 8 बजे से राम नाम संकीर्तन आयोजित होगा। जिसके अगले दिन 7 अप्रैल को सुबह के 10 बजे से पटेल मैदान में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। जबकि 9 अप्रैल को रात के 9 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। श्री रामनवमी मेला समिति के कुंदन वर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा के लिए राम, लक्ष्मण, सीता, जनक, दशरथ, वशिष्ठ, विश्वामित्र, हनुमान सहित रामायण के प्रमुख पात्र की आवश्यक वेष भूषा एवं साज सज्जा की तैयारी की जा रही है।          मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चमन, उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, सचिव राम विनय सिंह, संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार सिंह और हर्ष राज सहित अन्य सदस्य गण लगे हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com