गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर में लगी आग, एक झूलसे, हालात गंभीर

– रेल के अंडर पास निर्माण की प्रकिया के कारण अग्निशमन की टीम को पहुंचने में लगा दो घंटे का वक्त
– ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
– युवा शक्ति की टीम ने लिया घटना का जायजा, उचित मुआवजे की रखी मांग

सहरसा:-जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी गांव, वार्ड नंबर-8 निवासी अजीत पासवान और पंकज पासवान के घर शनिवार की देर शाम गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गई।                                         जिससे घर में आग लग गई। आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसकी सूचना बैजनाथपुर थाना और अग्निशमन विभाग को भी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम बैजनाथपुर रेलवे ढाला के निकट अटक गई। उसे घटनास्थल तक पहुंचने में 2 घंटे का वक्त लग गया। इस दौरान ग्रामीण भी जुटे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिसकी सूचना पर युवा शक्ति की टीम भी मौके पर पहुंची। युवा नेता विक्रम यादव ने बताया कि पूरा घर जल गया है। दोनों परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं। रेलवे अंडर पास निर्माण के कारण दमकल विभाग को भी पहुंचने में काफी देर लगी। 2 घंटे का वक्त बर्बाद हुआ।                                         जिससे कुछ भी नहीं बचा है। पीड़ित दोनों परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गैस सिलेंडर के फटने से आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com