भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने गांव में पदयात्रा कर आमलोगों के बीच भाजपा के विचारधारा को बताया

भाजपा के करोड़ों सदस्य राष्ट्रहित की दिशा में सतत समर्पित होकर कर रहे हैं कार्य:-राजीव रंजन शाह

सहरसा:-भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर महिषी विधानसभा अन्तर्गत कुन्दंह पंचायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए भाजपा का झंडा फहराने के साथ गांव में पदयात्रा कर आमलोगों के बीच भाजपा के विचारधारा को बताया। महिषी उत्तरी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार साह के अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम मे मंडल प्रभारी व भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन शाह ने ध्वजारोहन किया।    भाजपा के 45 वर्ष पुरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन शाह ने कहा कि भाजपा के करोड़ों सदस्य राष्ट्रहित की दिशा में सतत समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं और विकसित भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है, जिसके साथ हम सभी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी हम सब इसी प्रकार राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। भाजपा मंत्री ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है इसके लिये संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं।    भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। शासन की नीति में भी इनका समुचित प्रतिबिम्बन होगा। मण्डल अध्यक्ष किशोर साह ने कहा कि राष्ट्रीय अखण्डता, कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय, कबाइली वेश में पाकिस्तानी आक्रमण के प्रतिकार, परमिट व्यवस्था एवं धारा 370 की समाप्ति व पृथकतावाद से निरन्तर संघर्ष करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनसंघ या भाजपा है, अन्यथा कश्मीर का बचना कठिन था। मण्डल महामंत्री घूरन ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी के नेतृत्व में विकास के अनेक नये प्रतिमान स्थापित किये। पोखरण परमाणु विस्फोट, अग्नि मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, कारगिल विजय जैसी सफलताओं से भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ऊंचा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नयी पहल एवं प्रयोग, कृषि, विज्ञान एवं उद्योग के क्षेत्रों में तीव्र विकास के साथ-साथ महंगाई न बढ़ने देने जैसी अनेकों उपलब्धियां इस सरकार के खाते में दर्ज हैं। कार्यक्रम के आयोजक व कुन्दहा निवासी भाजपा नेता राजेन्द्र राय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार विकसित भारत की दिशा में काम कर रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी।        स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से मंडल के रमेश मुखिया, विजय राम, अशोक राय, शिवनंदन साह, मीडिया प्रभारी ईश्वर लाल बिहारी, नीरज राम सहित कई महिलाओ ने भी भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com