भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं भाजपा के लिए शुभ नहीं:-जदयू

सहरसा:-जदयू के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. मो. लुत्फुल्लाह ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि पिछले दिन भाजपा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने जो सोनबरसा प्रखंड में निबंधन कार्यालय के उद्घाटन प्रकरण में जो बयान दिया है वह काफी दुखद और हताश करने वाला बयान है। यह बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं भाजपा के लिए शुभ नहीं है। पहली बात तो भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिस कार्यक्रम को NDA से जोर कर बयान दिए हैं जो सरासर गलत है।           वह कार्यक्रम सरकारी था और जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। रही बात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तो उस कार्यक्रम के लिए पूर्व मंत्री और सहरसा सदर के भाजपा विधायक आलोक रंजन विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे। सोनबरसा भाजपा मंडल के दोनों अध्यक्ष मंचित थे। जिला भाजपा के महामंत्री आदि अन्य नेता उस कार्यक्रम में शामिल थे। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान उनके मनुवादी सोच को दर्शाता है। अकेले भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह न तो भारतीय जनता पार्टी है और न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन। इसलिए ऐसे दिए गए बयान का जदयू घोर निंदा करती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com