नगर निगम महापौर ने कांवरियों के लिए बने धर्मशाला में 35 केबी का डिजी जेनरेटर किया दान

– सहरसा के लोगों ने कांवरिया पथ पर निर्मित किया है धर्मशाला
– सावन महीने में कांवरियों को मिलेगी सुविधा

सहरसा:-देवघर कांवरिया पथ पर अवस्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला में निःशुल्क सेवाश्रम सह भंडारा के लिए जननेता विधायक स्व संजीव झा के स्मृति शेष में उनके परिवार द्वारा जेनरेटर दान दिया गया है। धर्मशाला व्यवस्थापक सदस्य शैलेश कुमार झा ने कहा कि धर्मशाला पर जेनरेटर कि व्यवस्था के लिए वर्ष 2021 में पटुआहा मुखिया मुकेश झा और सहरसा के निवर्तमान विधायक श्रद्धेय संजीव झा से मुलाकात किया था।    मुखिया मुकेश झा द्वारा विगत वर्ष जेनरेटर के लिए 51 हजार रुपए दान में दिया गया था। लेकिन इस से अधिक व्यवस्था नहीं हो पाया था। उसी कड़ी में धर्मशाला के साथियों द्वारा श्रद्धेय संजीव झा की पत्नी और वर्तमान में सहरसा नगर निगम के महापौर से मुलाकात कर जेनरेटर में मदद के लिए आग्रह किया था। लेकिन उस वर्ष व्यवस्था नहीं हो पाई थी। अब फिर धर्मशाला के सदस्यों द्वारा महापौर से मुलाकात की गई थी।    जिसके बाद महापौर द्वारा पटना के एक फाइनेंस कंपनी से बातें कर श्रद्धेय संजीव झा के निधनोपरांत मिलने वाले आजिविका पेंशन पर फाइनेंश करवाकर उनके नाम से धर्मशाला के लिए 35 केबी का डिजी जेनरेटर अनुदान स्वरूप दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com