खाटु श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित हुआ निशान यात्रा के साथ 16 वॉ महोत्सव

सहरसा:-श्री खाटू श्याम भक्त मंडल द्वारा 16बां अजब रंगीला, गजब रंगीला श्री श्याम महोत्सव चैत शुक्ल पक्ष के एकादशी दिन मंगलवार को निशान यात्रा से शुरू हुआ।                                          निशान यात्रा में पहली बार 25 फीट लंबी एक निशान निकाला गया। जिसे चाकर सेवा समिति के 26 बच्चों ने उठाया। इसके अलावे 571 निशान महिला और पुरुषों ने उठाया। जिसमें लगभग 200 महिला एक ही परिधान में निशान हाथ में लिए जय श्रीश्याम का जयघोष करती हुई आगे बढ़ रही थी। यह दृष्य देखने में अदभूत लग रहा था। लग रहा था जैसे श्याम खुद धरती पर उतरे है। जिनकी स्वागत की जा रही है। वही सभी श्याम प्रेमियों के लिए जगह-जगह ओआरएस का घोल और पानी की व्यवस्था लोगों द्वारा की गई थी। नगर निगम भी निशान यात्रा के दौरान भक्तों के आगे पानी के फुहारों से सड़क को भींगा कर पैदल चल रहे भक्तों को सुकून दे रहे थे।           जिससे श्रद्धालुओं को तपती धूप में कोई परेशानी नहीं हो रही थी। पुरा पंडाल भव्य रूप से सजाया गया था। कच्चे फूलो से बाबा श्याम का आलौकिक शृंगार किया गया था। सभी श्याम प्रेमियों ने अपने अपने निशान बाबा को अर्पित किया। जिसके बाद मंदिर में श्याम की आरती की गई। मंगलवार की दोपहर पुजा शुरू हुई। जिसके बाद श्री खाटू श्याम की ज्योत जलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य यजमान मंडल सह सचिव रोहित तुलस्थान और उनकी पत्नी के द्वारा पुजा शुरू की गई। जिसके बाद मंडल के सदस्य भजन प्रवाहक रवि शर्मा के द्वारा आयोजित हुआ।        फिर झांकी निकाली गई। जिसके बाद भिवानी से पहुंचे भजन प्रवाहक हर्ष तनेजा, दिल्ली से पहुंची भजन गायिका रितु पंचाल, राजस्थान के गंगा रामपुर से पहुंचे भजन प्रवाहक कन्हैया के द्वारा लगातार देर रात तक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com