राम कथा श्रवण करने से सारी व्यथा दूर हो जाती है:-आचार्य डॉ. नवनीत जी

सहरसा:-स्थानीय तिवारी टोला में समाजसेवी कुमार अमरज्योति के आवास पर चल रहे श्री राम कथा के पांचवे दिन प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया, श्रीराम के बाललीला का बखान किया गया। अमर ज्योति प्रिंटिंग प्रेस तिवारी टोला के परिसर में चल रहे श्रीराम कथा के पाचवे दिन शनिवार को वृंदावन धाम से आए आचार्य डाक्टर नवनीत भैया जी ने भगवान श्रीराम की बाललीला का बखान किया। राम कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म अवध नरेश राजा दशरथ के यहां हुआ। श्रीराम के सभी अंग अत्यंत सुंदर थे। उनको देखते ही मन लुभा जाता था। राजा दशरथ और रानी कौशल्या के प्रेम में वशीभूत होकर श्री राम पवित्र बाल लीला करते थे। कथा के क्रम में उन्होंने कहा कि एक बार माता कौशल्या ने श्रीराम को स्नान और श्रृंगार कराकर झूला पर सुला दिया और स्वयं स्नान कर अपने कुलदेव की पूजा कर नैवेद्य भोग लगाकर पाक गृह गई। जब वह पुन: लौट कर पूजा स्थल पर आई तो उन्होंने देखा कि देवता को चढ़ाए गए नैवेद्य शिशुरूपी भगवान राम भोजन कर रहे हैं। जब उन्होंने झूला पर जाकर देखा तो वहां भी उन्होंने श्री राम को झूले पर सोते पाया।            इस तरह पूजा स्थल और झूला के पास उन्होंने कई चक्कर लगाया और दोनों जगह पर उन्होंने श्रीराम को पाया। इस दृश्य को देखकर कौशल्या डर गई और कांपने लगी। माता की अवस्था देख श्री राम ने माता को अपना अद्भुत रूप दिखाया। उन्होंने दिखलाया कि उनके एक-एक रोम में करोड़ों ब्रह्मांड लगे हुए हैं। भगवान का विराट रूप देखकर कौशल्या माता प्रफुल्लित हो गई और आंखें मूंदकर भगवान के चरणों पर गिर पड़ी। भगवान श्रीराम ने माता को बहुत समझाया और कहा कि हे माता यह बात आप किसी से ना कहेंगी। राम कथा सुनने को लेकर काफी संख्या में भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है। कथा श्रवण करने से मनुष्य की सारी व्यथा दूर हो जाती है सुख समृद्धि और शांति मिलती। राम कथा के दौरान गायक मंडली द्वारा भजन आदि सुनाकर भी श्रद्धालुओं का मन मोहा जा रहा है। मुख्य यजमान के रूप में शकुंतला देवी एवं जवाहर चौधरी है। माधव चौधरी, विजय गुप्ता, पिन्टू तिवारी, आशीष सिंह वार्ड पार्षद, बबलू चौधरी, बलराम जायसवाल, संजय चौधरी, शिकू आनंद, रणजीत झा, नन्हे सिंह प्रशांत सिंह, मनीष चौपाल, गुंजा जायसवाल, कनक जायसवाल, रेणु पण्डेय, बेष्णवी, रिचा सोनी जायसवाल सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com