डॉ.अरविन्द कुमार झा स्थाई लोक अदालत सुपौल का बने सदस्य

सहरसा:-बिहार विधिक सेवा प्राधिकार, पटना ने डॉ. अरविन्द कुमार झा को स्थाई लोक अदालत सुपौल का सदस्य बनाया है। वहीं अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामबाबू त्रिपाठी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि विनोद कुमार गुप्ता सहरसा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉ. अरविन्द कुमार झा, बनवारी शंकर महाविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक, किशोर न्याय परिषद सहरसा के सदस्य, बिपार्ड के अतिथि साधन व्यक्ति के साथ दैनिक जागरण, आज, दूरदर्शन के अलावा कई पत्र-पत्रिकाओं में कार्य कर चुके हैं। स्थाई लोक अदालत का निर्णय अंतिम और सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है।          इसलिए मामलों के विचारण में अपने अनुभवों का लाभ इन्हें मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जनहित सेवाओं से पीड़ित कोई भी व्यक्ति अपने विवादों के निपटारे के लिए स्थाई लोक अदालत में आवेदन दे सकता है। लोक अदालत को भी वही शक्ति है जो सिविल कोर्ट को सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत प्राप्त है। वहीं सुलहनीय मामले का भी निपटारा लोक अदालत में किया जाता है। उनके चयन पर अधिवक्ता बीरेंद्र पौदार, आशीष कुमार झा, रजनी स्थाना, अजय कुमार वर्मा, अमरेंद्र झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com