महिला संवाद कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

सहरसा:-जीविका सहरसा द्वारा जिला प्रेक्षागृह में “महिला संवाद” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।          इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना और समुदाय की अपेक्षाओं के अनुसार समाधान प्रस्तुत करना है। महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूरे बिहार में 17 अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा । यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और उपलब्धियों को समझने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सहरसा जिले में यह संवाद कार्यक्रम “12 संवाद रथों” के माध्यम से संचालित होगा। ये संवाद रथ जिले के 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचेंगे और महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे । इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में जीविका सहरसा के सभी जीविका कर्मियों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों, संकुल संघों के अध्यक्षों और संकुल संघों के सामुदायिक संसाधन सेवी (सीआरपी) ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में महिला संवाद के उद्देश्य, इसे सफल बनाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और इससे जुड़े अपेक्षित परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में यह बताया गया कि महिला संवाद कार्यक्रम के तहत संवाद रथ हर ग्राम संगठन में जाकर महिलाओं से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेगा। इससे न केवल उनके मुद्दों का समाधान होगा, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। जीविका के अधिकारियों ने इस कार्यशाला के दौरान बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगा। महिला संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में सहरसा जिले के सभी 1468 ग्राम संगठनों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद रथ महिलाओं के बीच जाकर न केवल उनकी समस्याओं को सुनेगा, बल्कि उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और उनके लाभों से अवगत कराएगा।           इस कार्यशाला के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि कार्यक्रम के सभी संबंधित पक्ष इस पहल को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com