जमीनी विवाद में 80 वर्षीय विधवा महिला को मारी गोली

सहरसा:-शनिवार की अहले सुबह 6 बजे जमीनी विवाद में जिले के सौर बाजार थाना अंतर्गत सुहथ गांव, वार्ड नंबर-9 में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 80 वर्षीय वृद्ध और विधवा महिला और स्व. चंदेश्वरी यादव की पत्नी लाना देवी को उनके ही देवर के बेटे ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौर बाजार लाया गया था। जहां उनकी हालात गंभीर थी। जिसके बाद उन्हें रेफर कर सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया। लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सक ने भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें पटना ले जाया गया था। क्या हुई थी घटना:-शनिवार की सुबह सगे देवर से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर देवर के बेटे से कहा सुनी हुई थी। जो गाली गलौज में तब्दील हो गई थी। इस दौरान देवर के बेटे ने गुस्से में उनके ऊपर गोली चला दी थी। जो गोली उन्हें कमर में लगी थी।      जिससे वे जमीन पर गिर पड़ी थी। क्यों मारी गई थी गोली:-ग्रामीणों ने बताया कि लाना देवी के पति की मौत काफी पहले हो गई थी। उन्हें मात्र एक बेटी थी। जिनकी भी मौत कुछ साल पूर्व हो गई थी। उनके बेटे और बेटी को लाना देवी अपने पास रखकर अपने हिस्से की जमीन पर रह रही थी। जिस जमीन पर उनके देवर का निगाह था। जिसका बटवारा किए जाने को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल आ रहा था। जिसके परिणाम स्वरुप गोलीबारी की घटना हुई थी। क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी:-सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बात की सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव निवासी वृद्ध महिला लाना देवी को गोली मारकर घायल कर देने की सूचना मिली थी। जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना की गई है। आरोपी फरार हैं। महिला इलाजरत है। आवेदन अप्राप्त है। कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com