श्री राम कथा के सातवें दिन श्री राम विवाह की कथा का किया गया वर्णन

सहरसा:-नगर निगम के तिवारी टोला स्थित समाजसेवी कुमार अमरज्योति के आवास जायसवाल निकेतन में चल रहे श्री राम कथा के आचार्य डॉ. नवनीत जी ने सातवे दिन श्री राम विवाह की कथा का वर्णन किया। श्रद्धालु झूम उठे।
सातवें दिन श्री राम विवाह कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई।                 श्रद्धालुओं ने राम विवाह की कथा को सुनकर अपने आपको धन्य समझा, राम विवाह कथा सुनने के लिए श्रद्धालु सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। कथा वाचक आचार्य डॉ. नवनीत जी महाराज बताया कि श्री राम के गुरु विश्वामित्र को संदेश मिला कि राजा जनक के महल में एक शिव धनुष है जो सीता माता ने उठा लिया था। जब यह बात राजा जनक को पता चली तो उन्होंने सभी राज्यों के राजाओं को संदेश दिया जो भी राजा इस धनुष को उठा लेगा उसी से सीता का विवाह होगा। यह सुनकर स्वयंवर में सभी राजा उपस्थित हुए और धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन उठा न सके। यह सुनकर विश्वामित्र अपने शिष्य भगवान श्री राम के साथ स्वयंवर में पहुंचे और भगवान श्री राम ने अपने गुरू विश्वामित्र का आदेश पाकर धनुष को उठाकर तोड़ दिया।          पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सीता माता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी इस प्रकार विवाह संपन्न हुआ। यह देखकर पंडाल में श्रद्धालुओं ने श्री राम के जयकारे और सीता माता के जयकारों से पूरे पंडाल गूंजने लगा। वही भगवान श्री राम के विवाह के उत्सव में श्रद्धालु झूमने लगे। मुख्य यजमान के रुप में शकुंतला देवी एवं जवाहर चौधरी बने हुए थे। वहीं माधव चौधरी ने आचार्य के साथ सभी संगठित कारों को श्री राम कथा मिथिला के शाल पाग देकर सम्मानित किया।आरती में मुख्य यजमान के साथ शांति चौधरी एवं माधव चौधरी, सरीता जायसवाल एवं संजय चौधरी, ममता जायसवाल एवं संजय चौधरी एवं मनोरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से आरती किया।          विकास जायसवाल, ज्ञानू ज्ञानेश्वर, शशिभुषण सिंह, पिंटू तिवारी, रोशन कुंवर, तारणी चौधरी, संतोष चौधरी समेत महिला शक्ति रूप में रीति जायसवाल, गुंजा जायसवाल, सोनी जायसवाल, कनक, वैष्णवी, शालनी जायसवाल, रिचा, रेढू पाण्डेय सभी लगे हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com