शिक्षित समाज राष्ट्र के विकास में सबसे अहम भूमिका होती है:-डीएम

सहरसा:- भारत रत्न, बोधिसत्व, महामानव, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी, उप विकास आयुक्त  संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी, मेयर बैन प्रिया, सदर विधायक आलोक रंजन, नगर आयुक्त, उप निदेशक जनसंपर्क सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित आम नागरिकों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन व्यक्त किया गया।    अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ, कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर जिलावासियों को बधाई दी एवं समता मूलक समाज,  संविधान के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की, उनके कृत्यों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा की शिक्षित समाज राष्ट्र के विकास में सबसे अहम भूमिका होती है, इसके लिए बाबा साहब ने आजीवन संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी वर्गों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि बढ़ी एवं देश के समेकित विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।जिलाधिकारी ने कहा की शराबबंदी अभियान के सफल, सुचारु क्रियान्वयन के फलस्वरूप निरंतर सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। अत: इसके सफल क्रियान्वयन में सहयोग हेतु सभी को आगे आना चाहिए एवं नशा सेवन जैसे सामाजिक बुराई से सभी को दूर रहना चाहिए। सदर विधायक आलोक रंजन ने संविधान निर्माण, देश के समेकित विकास में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान की सराहना की एवं उनके कृत्यों को अनुकरण योग्य बताया। अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने बाबा साहब को महान समाज सुधारक, आर्थिक चिंतक एवं शिक्षाविद बताया एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।       अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, नगर आयुक्त सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने उक्त अवसर पर बाबा साहेब के व्यक्तित्व, कृत्यों का स्मरण करते हुए, देश के शासन पद्धति में पथ प्रदर्शक के रूप में संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com