11 गांव के 11 पंच ने 1 कट्ठा विवादित जमीन पर दिया फैसला, गुस्साए वरुण झा ने किया गोलीबारी, दो महिला पुरुष घायल

– पंच ने दिया वरुण झा के विरुद्ध फैसला
– जमीन से बेदखल होते ही विवादित जमीन से जबरन पेड़ काटने का किया था प्रयास
– विरोध करने पर किया जमकर गोलीबारी
– घायल हुए सदर अस्पताल से रेफर
– दो आरोपी गिरफ्तार
– हथियार नहीं हुआ बरामद
– पुलिस कर रही जांच

सहरसा:-जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी ताराकांत झा और वरुण झा के बीच 11 गांव के लोगों ने पंचायत कर 1 कट्ठा विवादित जमीन पर फैसला देने के लिए 11 पंच को नियुक्त किया था। सभी 11 पंच ने दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए कागजात की जांच कर बीते रविवार को वरुण झा के विरुद्ध अपना फैसला सुनाया था। पंच के फैसले से वे नाखुश हुए।जिसके बाद सोमवार की सुबह वे विवादित जमीन पर लगे पेड़ को जबरन काटने का प्रयास किया।          जिसका विरोध किए जाने पर उनके द्वारा पांच राउंड गोली चलाई गई। जिनमें से दो गोली दो महिला-पुरुष को लगी। जिससे वे दोनों घायल हुए। जिसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम द्वारा गोलीबारी के आरोपी दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया था। जबकि पुलिस घटना की जांच कर रही थी। क्या हुआ था मामला:-जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी ताराकांत झा और वरुण झा के बीच एक कट्ठा जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा था। जिस दौरान कई बार पंचायत भी हुई थी। थाना में भी लिखित शिकायत दी गई थी। जनता दरबार में भी मामला चला था। लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ था। जमीन विवादित ही चला आ रहा था। 11 गांव के 11 पंच को गांव के लोगों ने दिया फैसला देने का अधिकार:-हालांकि बीते 1 महीने पूर्व आसपास के 11 गांव के लोगों की एक बड़ी महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें सभी गांव से एक-एक प्रमुख व्यक्ति पंच बनाए गए थे। ऐसे में कुल 11 पंच नियुक्त कर दोनों के बीच चल रहे विवादित जमीन को सुलझाने का फैसला दिया था। पंच के फैसले से बौखलाए वरुण:-बीते रविवार को 11 पंच ने दोनों पक्षों से मिले कागजात का अवलोकन कर ताराकांत झा के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। वही वरुण झा को उक्त जमीन से बेदखल कर दिया गया था। पंच के फैसले से बेदखल हुए वरुण गुस्से में विवादित जमीन पर लगे पेड़ को काटने का प्रयास किया था। सोमवार को पेड़ काटने पर हुए विवाद में चलाई गोली:-वहीं रविवार को पंच द्वारा अपने विरुद्ध दिए गए फैसले से वरुण आग बबूला हुए।    जिसके बाद उन्होंने अपने ससुर सोहन झा को गांव बुलवाया। फिर सोमवार की सुबह वे विवादित जमीन पर लगे पेड़ को काटने पहुंच गए। जिसकी जानकारी दूसरे पक्ष ताराकांत झा और उनके परिजन को लगा। वे लोग भी जमीन पर पहुंचकर वरुण झा के साथ तू तू मैं मैं करने लगे। गाली गलौज के दौरान पत्नी से मंगवाया हथियार किया फायर:-जिसके बाद वरुण झा आक्रोशित हुए। उन्होंने पत्नी सोनी देवी को घर से हथियार लाने के लिए कहा। उनकी पत्नी घर में छिपा कर रखा गया हथियार लाकर दिया। जिसके बाद उन्होंने लगातार पांच राउंड गोलीबारी किया। उनके द्वारा किए गए अंधाधुन फायर के दौरान एक गोली विरोधी ताराकांत झा और दूसरी गोली उनकी भावों अहिल्या देवी के जांघ पर लगी। दोनों जमीन पर गिर पड़े। अफरा तफरी मची। जो जहां थे। वही छिप गए।गोलीबारी के आरोपी हुए गिरफ्तार:-वहीं घटना के बाद मौके पर बिहरा थाना अध्यक्ष सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंचे। जिसने छापामारी कर गोलीबारी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्या कहते हैं घायल के पुत्र:-घायल के पुत्र अमित झा ने बताया कि जमीनी विवाद में उनके पिता को गोली मारी गई है। पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटना हुई थी। कई बार पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन विरोधी पंचों के भी फैसले को नहीं मानते हैं। घायल अहिल्या देवी के परिजन सतीश झा ने बताया कि एक महीने पूर्व 11 गांव के लोगों ने पंचायत की थी। सभी मिलकर 11 पंच नियुक्त किया था। रविवार को पंच उनके पक्ष में निर्णय दिया था। लेकिन वरुण झा अपराधी किस्म के लोग हैं। वे पंच के फैसले को मानने से इंकार कर दिया। पूर्व में भी विवादित जमीन पर लगे तीन चार पेड़ काट चुके थे:-उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को भी वे विवादित जमीन पर लगे पेड़ काटने पहुंचे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने पत्नी सोनी देवी से हथियार मंगवा कर गोलीबारी की थी। वे पूर्व में भी विवादित जमीन पर लगे तीन चार पेड़ काट चुके है। किन-किन पर लगा आरोप:-उन्होंने बताया कि गोलीबारी में वरुण झा, उनकी पत्नी सोनी देवी और उनके ससुर सोहन झा सहित अन्य लोग शामिल थे।       क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी:-सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में गोली चलने की घटना हुई थी। आरोपी गिरफ्त में ले लिए गए हैं। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com